न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक्ट्रेस के एक हाथ में ब्रेस्ट मिल्क पंप और दूसरे में..., करण ने कहा, कई लोग नहीं स्वीकारते फिल्मों की सच्चाई

एक्ट्रेस बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। राधिका पिछले साल के अंत में मां बनी थीं। ऐसे में राधिका इन दिनों अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 7:30:34

2 News : एक्ट्रेस के एक हाथ में ब्रेस्ट मिल्क पंप और दूसरे में...,  करण ने कहा, कई लोग नहीं स्वीकारते फिल्मों की सच्चाई

एक्ट्रेस बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। राधिका पिछले साल के अंत में मां बनी थीं। ऐसे में राधिका इन दिनों अपने दो महीने के बेबी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। राधिका हाल ही बाफ्टा अवार्ड्स में शामिल हुई थीं, जहां से उन्होंने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर के कारण राधिका काफी ट्रॉल हो रही हैं। राधिका ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इसमें वह बाथरूम के अंदर पोज दे रही हैं। उनके एक हाथ में ब्रेस्ट मिल्क के लिए पंप है तो दूसरे हाथ में शैंपेन का ग्लास।

राधिका ने इस तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा, “और अब मेरी BAFTA की रियलिटी देखिए। मैं नताशा को शुक्रिया कहूंगी, जिनके कारण मैं यहां आ सकी। उन्होंने मेरे ब्रेस्ट पंपिंग टाइमिग के हिसाब से कार्यक्रम शेड्यूल किया। वो ना सिर्फ मुझे दूध निकालने के लिए मेरे साथ वॉशरूम गईं बल्कि वहां पर मेरे लिए शैम्पेन भी लाई। नई मां होने के नाते काम करना मुश्किल है। इस लेवल की केयर और सेंसिविटी हमारी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम है और इसकी तारीफ होती है..”

राधिका की यह पोस्ट किसी को पसंद आ रही है तो कोई इसकी आलोचना कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, “राधिका मैम आप बहुत अच्छी हो, पर ऐसा मत करो, उस ग्लास में क्या है? शायद एप्पी फिज होगा।” दूसरे यूजर ने कहा, “यह दुख की बात है कि 2025 में भी आपको बाथरूम में पंप करना पड़ रहा है।” कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि राधिका इस पोस्ट के माध्यम से गलत संदेश दे रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ड्रिंक नहीं करना चाहिए।”

करण जौहर ने कहा, शुरुआती दिनों में मुझे यही लगता था कि मैं…

फिल्ममेकर करण जौहर आज फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। करण ने साल 1998 में ‘कुछ कुछ होता है’ से डायरेक्शन की शुरुआत की थी। करण की डायरेक्टर के रूप में पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’थी जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। करण अपने बेबाक अंदाज के कारण जाने जाते हैं। उन्होंने अब एक इंटरव्यू में कहा कि इंडस्ट्री में कई लोग अपनी फिल्मों की सच्चाई को स्वीकार ही नहीं करना चाहते।

अगर भ्रम की कोई दवा होती, तो वे इसे कई लोगों को दे देते। करण ने कहा कि मुझे अपनी सफलता का एहसास तब हुआ जब मैं ‘माई नेम इज खान’ की शूटिंग कर रहा था। शुरुआती दिनों में मुझे यही लगता था कि मैं ज्यादा टैलेंटेड नहीं हूं, बस किस्मत अच्छी थी। लेकिन इंडस्ट्री में कई लोग ऐसे हैं जो अपनी फिल्मों की असली स्थिति को समझना ही नहीं चाहते। यह एक तरह की बीमारी है, जिसकी कोई दवा नहीं है।

मैं अपनी फिल्मों की सफलता और असफलता को लेकर ईमानदार रहता हूं। मैं 80 फीसदी हकीकत समझता हूं और 20 फीसदी उम्मीद रखता हूं। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो अपनी फिल्म की सच्चाई को नजरअंदाज कर देते हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि वे खुद से झूठ बोल रहे हैं या सच में इस भ्रम में जी रहे हैं कि उनकी फिल्म बेहतरीन है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ