न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : माधवन ने कहा, शायद इसके बाद मैं ऐसी फिल्में पूरी तरह से त्याग दूं, हिंदी-मराठी विवाद पर बोले ऐसा

मशहूर अभिनेता आर. माधवन (55) फिलहाल अपनी फिल्म ‘आप जैसा कोई’ को लेकर लाइमलाइट में है। इसमें उनकी जोड़ी एक्ट्रेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Jul 2025 8:30:03

2 News : माधवन ने कहा, शायद इसके बाद मैं ऐसी फिल्में पूरी तरह से त्याग दूं, हिंदी-मराठी विवाद पर बोले ऐसा

मशहूर अभिनेता आर. माधवन (55) फिलहाल अपनी फिल्म ‘आप जैसा कोई’ को लेकर लाइमलाइट में है। इसमें उनकी जोड़ी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ बनी है। फिल्म हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। माधवन ने हालिया इंटरव्यू के दौरान बताया कि मैं इस फिल्म के जरिए एज एप्रोप्रिएट रोमांस दिखाना चाहता था। ऐसी लव स्टोरी जो मेनस्ट्रीम सिनेमा में देखने को नहीं मिलती है। जब मैंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की उस दौरान मुझे लगा कि मैं खुद को इसके लिए तैयार करने में सक्षम रहूंगा। लेकिन मैं उम्र के हिसाब से ही रोमांस चाहता था ताकि रियल लगे।

लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि शायद ये आखिरी बार है जो मैं किसी रोमांटिक फिल्म में काम कर रहा हूं। शायद इसके बाद मैं ऐसी फिल्में पूरी तरह से त्याग दूं। ‘आप जैसा कोई’ की बात करें तो इस फिल्म में एक संस्कृत अध्यापक और फ्रेंच टीचर के बीच की कहानी दिखाई गई है। साथ ही इसके इर्द-गिर्द ही फैली संकीर्ण मानसिकता को भी टारगेट किया गया है। जैसा इसका कंटेंट है ऐसा लगता है कि आने वाले समय में इसकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ सकती है। माधवन की बात करें तो उन्होंने साल 2001 में ‘रहना है तेरे दिल में’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

फिल्म में वे ‘मैडी’ के रोल में नजर आए थे और छा गए थे। फिल्म में उनके अपोजिट दीया मिर्जा थीं। साथ ही सैफ अली खान भी फिल्म का हिस्सा थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और माधवन की जमकर तारीफ हुई थी। इसके बाद माधवन ने ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में भी रोमांस किया। माधवन की पिछली फिल्म इसी साल रिलीज हुई ‘केसरी चैप्टर 2’ थी। इसमें अक्षय कुमार और अनन्या पांडे भी थे।

r madhavan,actor r madhavan,madhavan romantic film,aap jaisa koi,aap jaisa koi film,madhavan aap jaisa koi,hindi0marathi controversy

माधवन ने कहा, मुझे कभी भाषा की वजह से कोई परेशानी नहीं हुई

माधवन ने हिंदी-मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच अपनी राय जाहिर की है। माधवन ने कहा कि मुझे कभी भाषा की वजह से कोई परेशानी नहीं हुई। मैं तमिल बोलता हूं, हिंदी भी बोलता हूं। मैंने कोल्हापुर में भी पढ़ाई की है और मराठी भी सीखी है। इसलिए मुझे कभी भाषा की वजह से कोई दिक्कत नहीं हुई, चाहे मैं भाषा जानता हूं या नहीं। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने अपने सरकारी प्राइमरी स्कूलों में मराठी और इंग्लिश के अलावा हिंदी को तीसरी भाषा के तौर पर पढ़ाने का आदेश दिया था।

यह कदम देश की तीन-भाषा नीति के तहत लिया गया था, जिसका मकसद बच्चों को स्कूल में तीन भाषाएं सिखाना है। इस मुद्दे का राजनीतिकरण हुआ, जब शिवसेना (यूबीटी) और मनसे ने इसे मराठी अस्मिता पर प्रहार बताया। हाल ही में 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। इस मौके पर अजय देवगन से हिंदी-मराठी भाषा पर चल रही बहस पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया।

वे 'सिंघम' अंदाज में बोले, 'आता माझी सटकली।' इधर गायक उदित नारायण ने क्षेत्रीय भाषाओं और संस्कृतियों का सम्मान करने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि वे महाराष्ट्र में काम करते हैं और स्थानीय भाषा को महत्व देते हैं, लेकिन सभी भारतीय भाषाओं को समान मान्यता मिलनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी