आर माधवन का 'धुरंधर लुक' तैयार होने में लगते थे 4 घंटे, सेट पर अर्जुन रामपाल भी नहीं पहचान पाए
आर माधवन का धुरंधर लुक तैयार होने में लगे 4 घंटे, अर्जुन रामपाल ने सेट पर पहचानने में किया चूक; रणवीर सिंह ने फिल्म की कहानी की तारीफ की। धुरंधर का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च, 5 दिसंबर 2025 से सिनेमाघरों में रिलीज।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Wed, 19 Nov 2025 9:43:43
अभिनेता रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर का धमाकेदार ट्रेलर मंगलवार को मुंबई में लॉन्च किया गया। इस इवेंट में फिल्म की पूरी कास्ट और निर्देशक मौजूद रहे, जिनमें आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार शामिल थे।
अर्जुन रामपाल ने साझा किया अनुभव
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने इस दौरान मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म के सेट पर आर माधवन को उनके लुक में देखकर पहली बार पहचान ही नहीं पाए। अर्जुन ने कहा, "मैं पहली बार आर माधवन के साथ काम कर रहा हूँ। दुर्भाग्य से हमारी कोई सीन साथ नहीं है, लेकिन मुझे याद है कि जब मैं थाईलैंड में सेट पर पहुंचा, तब मैडी (आर माधवन) शूटिंग कर रहे थे। मैंने सोचा, यह कौन है जो इतनी अच्छी तरह अपनी लाइनें बोल रहा है। बाद में पता चला कि वह आर माधवन थे।"
आर माधवन ने भी खुलासा किया कि उनके 'धुरंधर लुक' को तैयार होने में लगभग तीन से चार घंटे लग जाते हैं। इस मेहनत का नतीजा स्क्रीन पर देखने को मिलता है, जहां उनका लुक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।
रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया
ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर सिंह ने फिल्म की कहानी की तारीफ की और कहा कि धुरंधर एक जटिल और परतदार कहानी पर आधारित है, जिसे बेहद तकनीकी कुशलता के साथ प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा, "जब आदित्य धर ने मुझे कहानी सुनाई तो मैं हक्का-बक्का रह गया। मैंने कहा, ऐसा भी होता है? उन्होंने कहा, हां बेटा, यह एक अविश्वसनीय सच्ची कहानी है। अब भारत का समय है और हम इसे विश्व मंच पर लेकर आना चाहते हैं। भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर पेश करना हमारा मकसद है।"
धुरंधर 5 दिसंबर 2025 से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके ट्रेलर ने ही दर्शकों में फिल्म को लेकर भारी उत्सुकता पैदा कर दी है।