न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोशल मीडिया पर जवान लड़कियों से फ्लर्ट करने पर माधवन ने दी सफाई, कहा-एक लड़की ने मेरी फिल्म की तारीफ की और…

एक्टर आर. माधवन (54) साउथ इंडियन सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें अब तक कई दमदार भूमिकाएं निभाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 12:15:05

सोशल मीडिया पर जवान लड़कियों से फ्लर्ट करने पर माधवन ने दी सफाई, कहा-एक लड़की ने मेरी फिल्म की तारीफ की और…

एक्टर आर. माधवन (54) साउथ इंडियन सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें अब तक कई दमदार भूमिकाएं निभाने का मौका मिला है। हालांकि फिलहाल वो फिल्मों में अपनी एक्टिंग के बजाय किसी और कारण से चर्चाओं में हैं। ऐसी खबरें आईं है कि माधवन सोशल मीडिया पर जवान लड़कियों से बात करते हैं। साथ ही वे उनसे फ्लर्ट करते हुए उन्हें किसिंग इमोजी भेज रहे हैं, जो उनके परफॉर्मेंस की तारीफ कर रही थीं। विवाद बढ़ता देख माधवन ने इस पर सफाई दी है।

माधवन ने हाल ही में एक इवेंट में कहा कि सोशल मीडिया पर जो कुछ भी होता है, उसे अलग तरीके से पेश किया जा सकता है। माधवन ने सोशल नेटवर्किंग ऐप पर कहा कि मुझे इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर बहुत से लोग मैसेज करते रहे हैं। मैं आपको एक सिंपल सा उदाहरण देता हूं। एक युवा लड़की ने मुझे मैसेज किया, 'मैंने यह फिल्म देखी। मुझे बहुत पसंद आई। मुझे लगा आप एक शानदार एक्टर हैं, शाबाश। आपको पता है कि आप मुझे मोटिवेट करते हैं... और मैसेज के एंड में उसने बहुत सारे दिल, किस और प्यार वाली इमोजी लगा दी।

अब जब कोई फैन मुझसे इतने डिटेल में बात कर रहा है, तो मुझे भी जवाब देना पड़ेगा। मैं हमेशा कहता हूं कि ‘आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, और आप काफी काइंड हो, भगवान आपका भला करे। यह मैंने उसे जवाब दिया। उसने क्या किया, उसने मेरे जवाब का स्क्रीनशॉट लिया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। अब लोग क्या देख रहे हैं? दिल, किस और प्यार भरी बातें। और मैडी ने उसका जवाब दिया है।

मेरा इरादा उसका जवाब देने का नहीं था। मेरा इरादा केवल उस फैन के मैसेज का जवाब देना था लेकिन लोगों ने केवल ये देखा कि कैसे वो इमोजी का जवाब दे रहे हैं और जवान लड़कियों से बात कर रहे हैं। अगर यही डर मुझे है और हर बार सोशल मीडिया पर मैसेज डालते समय मुझे इतना सोचना पड़ेगा तो किसी आम इंसान को कितनी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

r madhavan,actor r madhavan,r madhavan flirt,r madhavan social media,r madhavan fan,three idiots,shaitaan,madhavan rumors,madhavan girls

पिछले दिनों हिसाब बराबर मूवी में दिखे थे एक्टर आर. माधवन

माधवन के काम की बात करें तो उन्हें हाल ही में बैंक घोटालों पर आधारित फिल्म ‘हिसाब बराबर’ में देखा गया था। इसके अलावा उनके पास तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में कई फिल्में हैं। तमिल सिनेमा में वे जल्द ही ‘अधीरतासाली’ और ‘टेस्ट’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। हिंदी में भी उनकी फिल्मों की लंबी लिस्ट है, जिनमें ‘अमरीकी पंडित’, ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘धुरंधर’ शामिल हैं। माधवन ने फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। बाद में वे ‘थ्री इडियट्स’, ‘रंग दे बसंती’, ‘तनु वेड्स मनु’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। पिछले साल उन्होंने अजय देवगन की मूवी ‘शैतान’ में धमाल मचा दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ