न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाएगी पुष्पा: द रूल, पहला दिन 125 करोड़, पैन इंडिया स्तर पर प्रदर्शित होगा ट्रेलर

अब यह फिल्म 5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। हालांकि अभी भी सुकुमार इस फिल्म के फिल्मांकन में लगे हुए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 10 Nov 2024 7:26:19

बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाएगी पुष्पा: द रूल, पहला दिन 125 करोड़, पैन इंडिया स्तर पर प्रदर्शित होगा ट्रेलर

दक्षिण भारत के ख्यातनाम अभिनेता और अब पैन इंडिया के तौर पर पुष्पा: द राइज के जरिये अपनी पहचान बना चुके अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के दूसरे भाग पुष्पा: द रूल वर्ष 2024 की सर्वाधिक चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल रही है। यह फिल्म पहले 15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में आने को थी, लेकिन निर्देशक सुकुमार शूट किए गए फिल्म के काफी बड़े हिस्से से नाखुश नजर आएंगे जिसके बाद उन्होंने इसे फिर से रीशूट किया जिसके चलते यह अपने तय समय 15 अगस्त को नहीं आ सकी।

अब यह फिल्म 5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। हालांकि अभी भी सुकुमार इस फिल्म के फिल्मांकन में लगे हुए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही इंटरनेट पर इस फिल्म पैपी नम्बर की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें अल्लू अर्जुन अभिनेत्री श्रीलीला के साथ नृत्य करते नजर आ रहे थे।
तमाम बाधाओं और निर्देशक अभिनेता के मनमुटाव की अफवाहों के बीच अब 'पुष्पा 2: द रूल' अगले महीने सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म की सफलता के लिए निर्माता कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जो जिज्ञासा है उसे देखते हुए निर्माताओं को पूरी तरह से उम्मीद है कि यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाते हुए पहले दिन 125 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। इसके लिए वे अब फिल्म के ट्रेलर को भव्य स्तर पर लांच करने की योजना बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च भव्य अंदाज में भारत के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।

फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च

पुष्पा 2: द रूल की टीम पटना से एक बड़े ट्रेलर लॉन्च की शुरुआत करने के लिए तैयार है, जो कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, बेंगलुरु, मुंबई जैसे स्थानों पर जारी रहेगा और अंत में हैदराबाद में समाप्त होगा। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बड़े पैमाने पर पैन-इंडिया ट्रेलर लॉन्च की आधिकारिक घोषणा की है।

श्रीलीला कर रही डांस नंबर

अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा 2: द रूल की रिलीज को लेकर चर्चा दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में, पुष्पा 2: द रूल के सेट से एक तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई, जिसमें अभिनेत्री श्रीलीला को अभिनेता के साथ एक कैमियो डांस नंबर करते हुए देखा गया। पहले ऐसी अफवाहें थीं कि श्रद्धा कपूर या तृप्ति डिमरी जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियां सीक्वल फिल्म में डांस नंबर कर सकती हैं। हालांकि, बाद में इस बात का खंडन किया गया और साथ ही यह भी कहा गया कि पहली किस्त में ऊ अंतवा के बाद सामंथा भी उसी फिल्म में वापसी कर सकती हैं।

फिल्म का बजट

सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा 2: द रूल' 2021 की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों को उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए तीन साल का इंतजार करना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पुष्पा 2' 500 करोड़ रुपये के बजट पर बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म पुष्पा राज की कहानी पर आधारित है, जो तस्करी करते हुए और बिना किसी से डरे अपना काम करता है। अब सीक्वल में आगे की कहानी दिखाई जाएगी।

फिल्म के कलाकार

इस एक्शन ड्रामा में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। जगदीश प्रताप बंडारी, जगपति बाबू, प्रकाश राज, अनसूया भारद्वाज, राव रमेश और कई अन्य सहायक इस फिल्म का हिस्सा हैं। मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा निर्मित, फिल्म की तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक, संपादक नवीन नूली और संगीतकार देवी श्री प्रसाद शामिल हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री