न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पुष्पा 2 : द रूल’ के नए पोस्टर में रिलीज डेट का काउंटडाउन, इस दिन सामने आएगा ‘जिगरा’ का ट्रेलर

साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन और ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा : द रूल' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। लोग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Sep 2024 1:24:29

2 News : ‘पुष्पा 2 : द रूल’ के नए पोस्टर में रिलीज डेट का काउंटडाउन, इस दिन सामने आएगा ‘जिगरा’ का ट्रेलर

साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन और ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा 2 : द रूल' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। लोग बेसब्री से इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया काउंटडाउन पोस्टर जारी किया है। इससे पता चल रहा है कि यह फिल्म धूम मचाने कब आ रही है। आज सोमवार (23 सितंबर) को सोशल मीडिया पर अल्लू का नया पोस्टर जारी किया गया। इसमें फिल्म की रिलीज डेट का काउंटडाउन भी दिया है। मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, “दुनिया को पुष्पा और उनकी बेमिसाल आभा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए 75 दिन। ‘पुष्पा 2 : द रूल’ भारतीय सिनेमा में एक अभूतपूर्व अध्याय लिखेगी। सिनेमा में ‘द रूल’ 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।”

रेड कलर के पोस्टर में 'पुष्पाराज' चंदन की लकड़ियों को देखते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इसमें अल्लू के चेहरे को नहीं दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है, “75 दिन बाकी है।” बता दें कि पहले यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होनी थी। तब इसकी टक्कर 'स्त्री 2', ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ से होती। बाद में 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट आगे खिसकाकर 6 दिसंबर कर दी गई। अब बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत विक्की कौशल की मूवी 'छावा' से होगी। फिल्म के निर्देशन की कमान सुकुमार ने संभाली है।

फिल्म में अल्लू यानी ‘पुष्पाराज’ व रश्मिका के साथ फहद फासिल, प्रकाश राज, सई पल्लवी, जगपति बाबू, राव रमेश, अजय घोष, दयानंद रेड्डी और सुनील जैसे कलाकार हैं। इसे एरआर प्रभव ने सुकुमार और श्रीकांत विस्सा के साथ मिलकर लिखा है। फिल्म में देवी श्री प्रसाद ने संगीत दिया है। इसके 2 गाने रिलीज किए जा चुके हैं। टीजर को करीब 5 महीने पहले रिलीज किया गया था। बता दें कि साल 2021 में आई ‘पुष्पा : द राइज’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 267.55 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

‘जिगरा’ मूवी में आलिया भट्ट और वेदांग रैना के हैं अहम किरदार

एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म 'जिगरा' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें आलिया के साथ अभिनेता वेदांग रैना भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर हाल ही रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब 'जिगरा' के ट्रेलर से जुड़ी अपडेट मिली है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'जिगरा' का ट्रेलर 26 सितंबर को जारी किया जाएगा। निर्माताओं ने मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें आलिया और वेदांग भी मौजूद रहेंगे।

इसी दौरान ट्रेलर सामने आएगा। फिल्म 11 अक्टूबर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में आलिया एक्टिंग तो कर ही रही हैं, साथ ही वह फिल्म की सह-निर्माता भी हैं। वह करण जौहर के साथ फिल्म का निर्माण कर रही हैं। 'जिगरा' की कहानी जेल तोड़ने की एक घटना पर आधारित है, जिसके केंद्र में भाई-बहन का रिश्ता है।

आलिया और वेदांग ये किरदार निभा रहे हैं। 'जिगरा' का पहला गाना 'चल कुड़िये' रिलीज हो चुका है। इसे आलिया व दिलजीत दोसांझ ने आवाज दी है। फिल्म के डायरेक्टर वासन बाला हैं। फिल्म के टीजर में आलिया अपने भाई (वेदांग) की प्रोटेक्टिव बहन के रूप में दिखाई दीं, जिसे पुलिस ने विदेश में गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री