न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सैयारा की सफलता पर 'पुष्पा' और 'स्त्री' मेकर्स ने दी बधाई, बोले– ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक सेंसेशन है

मोहित सूरी की नई म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा की ऐतिहासिक सफलता पर अब फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी प्रोडक्शन हाउस भी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं। पुष्पा के निर्माता मिथ्री मूवी मेकर्स और स्त्री के निर्माता मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर अपना उत्साह ज़ाहिर किया और टीम को बधाई दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 8:35:10

सैयारा की सफलता पर 'पुष्पा' और 'स्त्री' मेकर्स ने दी बधाई, बोले– ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक सेंसेशन है

मोहित सूरी की नई म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' की ऐतिहासिक सफलता पर अब फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी प्रोडक्शन हाउस भी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं। 'पुष्पा' के निर्माता 'मिथ्री मूवी मेकर्स' और 'स्त्री' के निर्माता 'मैडॉक फिल्म्स' ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर अपना उत्साह ज़ाहिर किया और टीम को बधाई दी।

सैयारा ने खोले सफलता के द्वार, वीकेंड में ही कमाए 100 करोड़

18 जुलाई को रिलीज़ हुई 'सैयारा' ने वर्ल्डवाइड ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ रुपये की कमाई करके सभी को चौंका दिया। फिल्म में डेब्यू कर रहे अभिनेता अहान पांडे और अभिनेत्री अनीत पड्डा की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म को लेकर समीक्षकों और आम दर्शकों दोनों ने ही बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

मैथ्री मूवी मेकर्स बोले– भारतीय सिनेमा को मिल गई, थी जिस कहानी की तलाश

'पुष्पा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाली कंपनी मैथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आदित्य चोपड़ा, मोहित सूरी, YRF और पूरी टीम को बधाई, आपने 'सैयारा' के रूप में भारतीय सिनेमा को वो जादू दिया जिसकी उसे तलाश थी। शानदार संगीत के साथ ईमानदारी से कही गई कहानी ने सभी का दिल जीत लिया है।” पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, “हम ‘सैयारा’ की और भी बड़ी सफलता की कामना करते हैं। अहान और अनीत को भी हमारी शुभकामनाएं।”

मैडॉक फिल्म्स ने कहा– 'सैयारा' ने भावनाओं को छू लिया

'स्त्री', 'छावां' और हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स के लिए मशहूर मैडॉक फिल्म्स ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आदित्य चोपड़ा, मोहित सूरी, YRF और 'सैयारा' की पूरी टीम को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के लिए दिल से बधाई! आपकी कहानी कहने की कला और सिनेमा की चमक ने दर्शकों के दिल को छू लिया है। हिंदी सिनेमा के स्तर को आपने फिर एक बार ऊंचा उठाया है।” उन्होंने फिल्म को “एक भावनात्मक फिल्म जिसने सब कुछ महसूस कराया” कहते हुए इसे एक यादगार अनुभव बताया।

रविवार को फिल्म ने अब तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय कमाई दर्ज की, जो करीब 37 करोड़ रुपये के करीब रही। फिल्म ने चौथे दिन यानि सोमवार को लगभग 16.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह आंकड़ा फाइनल नहीं है, लेकिन यह दर्शाने के लिए काफी है कि फिल्म ने वीकडे में भी अच्छी परफॉर्मेंस दी है। सोमवार की कमाई के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 99.6 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ऐसे में यह फिल्म पहले ही वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। इसके साथ ही अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी को बॉलीवुड के नए सुपरस्टार्स के रूप में देखा जाने लगा है।

यशराज फिल्म्स का अनूठा प्रयोग सफल

फिल्म को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है, और इसके प्रचार के लिए पारंपरिक मीडिया इंटरव्यू या इवेंट्स की बजाय कंटेंट पर भरोसा किया गया। यह प्रयोग अब सफल माना जा रहा है, क्योंकि फिल्म की सफलता खुद इसकी प्रचारक बन गई है।

'सैयारा' ने साबित कर दिया है कि एक सच्ची कहानी, उम्दा निर्देशन और शानदार संगीत के सहारे भी फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बना सकती है। इंडस्ट्री के बड़े प्रोडक्शन हाउसों की शुभकामनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि भावनाओं के स्तर पर भी एक बड़ी जीत हासिल कर चुकी है।

यदि यही रफ्तार जारी रही, तो 'सैयारा' आने वाले हफ्तों में और भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी