अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा' से रातों-रात करोड़ों लोगों को अपनी अदाओं और एक्टिंग से दीवाना बनाने वाली रश्मिका मंदाना हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस हुडी के साथ शॉर्ट्स पहने हुई दिखाई दे रही हैं। हुडी और शॉर्ट्स के साथ रश्मिका ने कैप लगाई हुई थी।
होने लगी ट्रोल
कई लोगों को एक्ट्रेस का ये लुक काफी कूल और स्टाइलिश लगा। पर वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्हें रश्मिका का फैशन सेंस काफी अटपटा लगा। इस वजह से वो देखते ही देखते एयरपोर्ट लुक को लेकर ट्रोल हो गईं। सोशल मीडिया यूजर्स रश्मिका के शॉर्ट्स को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन्हें ठंड नहीं लगती क्या, जो इतने छोटे कपड़े पहन कर बाहर आ गईं। वहीं किसी ने कहा कि शायद मैम पैंट पहनना भूल गईं।














