न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर भारत में PVR-INOX से हटाई जाएगी 'पुष्पा 2 द रूल', बेबी जॉन से टकराव बनी वजह, क्या झुकेगा पुष्पा!

अनिल थडानी चाहते हैं कि उनकी फिल्म 26 दिसम्बर तक लगातार उतने ही शोज में दिखाई जाए जितने में वो अब तक दिखाई जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 21 Dec 2024 1:03:39

उत्तर भारत में PVR-INOX से हटाई जाएगी 'पुष्पा 2 द रूल', बेबी जॉन से टकराव बनी वजह, क्या झुकेगा पुष्पा!

पुष्पा 2: द रूल के उत्तर भारत के वितरक एए फिल्म्स का PVR INOX से आगामी 25 दिसम्बर से प्रदर्शित होने वाली बेबी जॉन को लेकर स्क्रीन्स और शो को लेकर विवाद चल रहा है। अनिल थडानी चाहते हैं कि उनकी फिल्म 26 दिसम्बर तक लगातार उतने ही शोज में दिखाई जाए जितने में वो अब तक दिखाई जा रही है। जबकि PVR INOX 25 दिसम्बर से इस फिल्म के शोज में कमी करने जा रहे हैं, क्योंकि 25 दिसम्बर को एटली की फिल्म बेबी जॉन का प्रदर्शन होना पहले से तय है।

पुष्पा 2 के उत्तर भारत में शोज में कमी करने का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि बेबी जॉन के वितरक PVR है जो इसे उत्तर भारत में प्रदर्शित कर रहा है। इसके चलते PVR INOX अपने सिनेमाज में ज्यादा से ज्यादा शोज में स्वयं की फिल्म चलाना चाहता है और अनिल थडानी ऐसा नहीं चाहते। इसका कारण यह है कि अभी भी उत्तर भारत में पुष्पा 2 द रूल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार कर रही है।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे हफ़्ते में भी, फ़िल्म की रफ़्तार धीमी नहीं पड़ रही है, ख़ासकर उत्तर भारत में, जहाँ हिंदी डब ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।

सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। रिलीज के पहले 16 दिनों में ही, हिंदी संस्करण स्त्री 2 और जवान को पछाड़ते हुए अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। शुक्रवार को हिंदी डब ने ₹11 करोड़ कमाए, जो कुल कमाई का लगभग 80% है। इसका मतलब है कि हिंदी बाजार फिल्म के लिए महत्वपूर्ण है, जैसा कि उत्तर में प्रदर्शकों के लिए फिल्म है।

क्या झुकेंगे अनिल थडानी?

जिस तरह से फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर यह विवाद उठा है उससे यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या उत्तर भारत के वितरक एए फिल्म्स के अनिल थडानी PVR INOX के सामने हार मान लेंगे। क्या वे अपनी फिल्म के शोज में कमी स्वीकार कर लेंगे। सम्भावना तो यही बन रही है कि अनिल थडानी को ही इस मामले में समझौता करना पड़ेगा। इसका कारण यह है कि आने वाले समय में भी अनिल थडानी के पास कुछ बड़ी फिल्मों के वितरण अधिकार हैं, जिन्हें उन्हें मल्टीप्लेक्स चेन PVR INOX में प्रदर्शित करना ही पड़ेगा। इसका बड़ा कारण यह है कि PVR INOX देश की सबसे बड़ी मप्ल्टीप्लेक्स कम्पनी है, जिसके देश भर सबसे ज्यादा स्क्रीन्स हैं। ऐसे में अपनी आने वाली फिल्मों को देखते हुए अनिल थडानी को ही थोड़ा झुकना पड़ेगा।

चूंकि इससे उत्तर भारत में पुष्पा 2 के भविष्य पर संकट के बादल छा गए हैं, इसलिए शुक्रवार रात को दोनों पक्षों के बीच फिर से बैठक हुई जो आधी रात तक चली। इसके बाद, इस मुद्दे को रोकने और बाद में इसे सुलझाने का प्रयास करने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद PVR INOX ने पुष्पा 2 के लिए एडवांस बुकिंग फिर से खोल दी है। हालांकि, बुकिंग केवल 22 दिसंबर तक खुली है। यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म उसके बाद भी थिएटर चेन में चलेगी या नहीं, खासकर 25 दिसंबर के बाद, जब बेबी जॉन रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार