न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देखें-‘पुष्पा 2 : द रूल’ का गाना, अल्लू-श्रीलीला ने मचाया धमाल, यूलिया ने सलीम खान को ऐसे किया बर्थडे विश

साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। वे ‘पुष्पा : द राइज’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Nov 2024 12:43:46

2 News : देखें-‘पुष्पा 2 : द रूल’ का गाना, अल्लू-श्रीलीला ने मचाया धमाल, यूलिया ने सलीम खान को ऐसे किया बर्थडे विश

साउथ इंडियन स्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। वे ‘पुष्पा : द राइज’ के बाद एक बार फिर से इस जोड़ी का जादू चलते देखने चाहते हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही पटना में इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया था। इसे देख दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ गया। अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना भी दिखा दिया है। इस आइटम सॉन्ग को रिलीज कर दिया गया, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

‘किसिक’ टाइटल वाले इस गाने की तुलना एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के 'उ अंटावा' से हो रही है। गाने में अल्लू और श्रीलीला की जोड़ी ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से स्टेज पर तहलका मचा दिया। श्रीलीला की एनर्जी और लुक देखने लायक हैं। फिलहाल ये गाना ग्राफिक्स बेस्ड है तो ऐसे में दमदार लटके-झटके देखने को नहीं मिल रहे हैं। अल्लू का स्टाइल भी बिल्कुल पुरानी एनर्जी और स्टाइल से भरा हुआ है। गाने में बीटीएस पलों की झलकियां भी हैं जिसमें डांस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य देखे जा सकते हैं।

बता दें फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'छावा' मूवी से टक्कर होगी, जो उसी समय रिलीज हो रही है। 'पुष्पा 2 : द रूल' के डायरेक्टर सुकुमार हैं। फिल्म का प्रोडक्शन मइत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया गया है। गाने टी-सीरीज म्यूजिक के बैनर तले बने हैं। इसे 6 भाषाओं तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और मलायलम में रिलीज किया जाएगा।

सलमान खान के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में रही थीं यूलिया वंतूर

रविवार (24 नवंबर) को सलमान खान के पिता दिग्गज लेखक सलीम खान का 89वां जन्मदिन था। इस मौके पर सलमान की गर्लफ्रेंड मॉडल व एक्ट्रेस यूलिया वंतूर ने खास पोस्ट शेयर की। उन्होंने सलीम के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा कर खूबसूरत नोट लिखा। यूलिया की पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। यूलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह और सलीम सोफे पर बैठे हैं। यूलिया ने सलीम के कंधे पर अपना सिर टिकाया हुआ है।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा लोगों में से एक शख्स को जन्मदिन मुबारक। वे शख्स जिन्होंने भारत में मुझे हमेशा घर जैसा महसूस कराया। इसके लिए मैं हमेशा आपके प्रति शुक्रगुजार रहूंगी। दिग्गज सलीम खान ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने एक खूबसूरत और मजबूत विरासत बनाई है-एक प्यारा सा और एकजुट परिवार। आप हमेशा सेहतमंद रहें। खुशियां और प्यार बरसता रहे।

आप हमेशा प्रेरित करते रहें, अपने शानदार विचार साझा करते रहें। इससे भी बढ़कर आप और भी मजबूत और शानदार कहानियां लिखते रहें।” उल्लेखनीय है कि एक समय सलमान और यूलिया के अफेयर की खूब खबरें चली थीं, लेकिन दोनों ने ही इसे कभी कंफर्म नहीं किया। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात साल 2010 में डबलिन में 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग के दौरान हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री