न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला रही है पुष्पा 2: द रूल, पहला दिन 200 करोड़, वीकेंड 400 करोड़ के पार!

इस फिल्म की 30 नवम्बर से शुरू हुई एडवांस बुकिंग से इस बात का संकेत मिल रहा है कि पुष्पा 2: द रूल पहले दिन पूरे भारत में 200 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Dec 2024 2:53:20

बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला रही है पुष्पा 2: द रूल, पहला दिन 200 करोड़, वीकेंड 400 करोड़ के पार!

पिछले तीन वर्षों से दर्शकों की जिज्ञासा का कारण बनी पुष्पा 2: द रूल आखिरकार 5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म की 30 नवम्बर से शुरू हुई एडवांस बुकिंग से इस बात का संकेत मिल रहा है कि पुष्पा 2: द रूल पहले दिन पूरे भारत में 200 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी। साथ यह भी नजर आ रहा है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल होगी।

इस कारोबारी सफलता में सबसे बड़ा हाथ आंध्रप्रदेश का होगा जहाँ सरकार ने सिनेमाघरों को अपनी टिकट दरों को 600 रुपये तक करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति प्रदर्शन के शुरूआती 4 दिनों के लिए दी गई है। इसके बाद इसकी कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की कमी कर दी जाएगी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब आंध्रप्रदेश में मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन्स को भी अपने यहाँ पर टिकट दर बढ़ाने की इजाजत दे दी गई है।

उत्तर भारत में इस फिल्म को हिन्दी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी प्रदर्शित किया जा रहा है। हिन्दी भाषा के संस्करण को सर्वाधिक स्क्रीन्स और शो टाइम दिया गया है। वहीं तेलुगू और तमिल भाषा के संस्करणों को केवल एक-दो शो में किस-किसी मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शित किया जा रहा है। तेलुगू और तमिल संस्करणों के प्रदर्शन को लेकर सिनेमाघरों का कहना है कि आजकल उत्तर भारत में काफी तादाद में दक्षिण भारतीय परिवार अपनी नौकरी और कामकाज के सिलसिले में रह रहे हैं, जिसके चलते वे अपनी मातृभाषा में ही फिल्म देखना ज्यादा पसन्द करते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि तमिल और तेलुगू वर्जन को भी यहाँ अच्छी सफलता मिलेगी।

पहले सप्ताह में इस फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ कारोबार करने में सबसे बड़ा हाथ इसकी बढ़ी हुई कीमतों का रहेगा। दक्षिण की तरह उत्तर भारत में भी इस फिल्म की टिकट दरों में जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते यह तय है कि पुष्पा 2: द रूल पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2, RRR, केजीएफ 2 और कल्कि को पीछे छोड़ने में सफल होगी।

उत्तर भारत में पहला दिन 80 करोड़

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित गोलछा मल्टीप्लेक्स के प्रबन्धक सुधीर पुरी का कहना है कि जिस तरह से इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह नजर आ रहा है उससे यह स्पष्ट झलक रहा है कि यह फिल्म पहले दिन उत्तर भारत में 75 से 80 करोड़ का कारोबार करते हुए अपने आप में ओपनिंग डे का एक ऐसा रिकॉर्ड बनाएगी जिसे तोड़ने में कई वर्ष लगेंगे। उनका कहना था कि पुष्पा 2: द रूल हिन्दी भाषा में अपने पहले वीकेंड में 150 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री