न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुष्पा 2: द रूल जथारा सीन में साड़ी पहनने के बारे में खुलकर बोले अल्लू अर्जुन

अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के क्रेज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसके एक सीन में अभिनेता साड़ी पहने नजर आए और यह सीन फिल्म का सबसे खास सीन साबित हुआ। अब अल्लू अर्जुन ने इस सीन को लेकर खुलासा किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 3:49:35

पुष्पा 2: द रूल जथारा सीन में साड़ी पहनने के बारे में खुलकर बोले अल्लू अर्जुन

'पुष्पा 2' कुछ महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अल्लू अर्जुन की शानदार एक्टिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक्टर ने फिल्म में गंगम्मा जतारा सीक्वेंस के बारे में बात की, जिसमें वह एक साड़ी वाले किरदार में नजर आए थे। इस दृश्य को लेकर अब अल्लू अर्जुन ने मीडिया से खुलकर बातचीत की है। आइए जानते हैं अभिनेता ने इस सीन के बारे में क्या कहा।

'पुष्पा 2' एक्टर अल्लू अर्जुन ने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात की, जिसमें उन्होंने फिल्म में गंगम्मा जतारा सीक्वेंस के बारे में बात की। फिल्म के इस सीन में एक्टर ने साड़ी, चूड़ियां और ज्वैलरी पहनी हुई थी। नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर ने बताया कि शुरुआत में जब डायरेक्टर सुकुमार ने उन्हें ये सीन समझाया तो वो डर गए थे। फिर उन्हें पता चला कि ये फिल्म का सबसे अहम सीन होगा। अर्जुन ने कहा, 'हमने एक बेहतरीन फोटोशूट किया था, जिस पर सुकुमार ने कहा कि ये सही नहीं है। इस पर निर्देशक सुकुमार ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि तुम साड़ी पहनो, महिलाओं की तरह कपड़े पहनो।' फिर उस सीन का एक स्केच बनाया गया, जिसे मैंने देखा।'

साड़ी पहनने के बाद भी डैशिंग दिखना था

अल्लू अर्जुन ने बताया कि इस सीन को फिल्माने में उन्होंने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि यह सीन थोड़ा अजीब लगा, लेकिन यह पता चला कि एक एक्टर के लिए यह फिल्म का सबसे खास सीन है। ऐसा करने से आप एक अलग एक्टर बनकर उभरेंगे। साड़ी, चूड़ियां और मेकअप पहनने के बाद भी उन्हें मर्दाना लुक देना था, ताकि अल्फा-नेस खत्म न हो।

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'पुष्पा 2- द रूल' में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने दुनियाभर में 1799 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म 'पुष्पा- द राइज' का दूसरा पार्ट थी। अब इसका तीसरा पार्ट 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' 2026 में रिलीज होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड