न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मशहूर सिंगर-एक्टर 11 दिन बाद हारा जिंदगी की जंग, कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट फाइनल

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा ने आज बुधवार (8 अक्टूबर) को दुनिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 1:11:56

2 News : मशहूर सिंगर-एक्टर 11 दिन बाद हारा जिंदगी की जंग, कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट फाइनल

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा ने आज बुधवार (8 अक्टूबर) को दुनिया को अलविदा कह दिया। राजवीर (35) 11 दिनों से मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर थे। वे 27 सितंबर को एक भीषण रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से ही उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। जानकारी के मुताबिक राजवीर के साथ हादसा पंचकूला के पिंजौर-नालागढ़ रोड पर हुआ था। वे अपनी बीएमडब्ल्यू बाइक से बद्दी से पिंजौर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान सेक्टर-30 टी प्वाइंट के पास सड़क पर दो सांडों की लड़ाई चल रही थी।

उनसे बचने के चक्कर में राजवीर की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वे जोर से सड़क पर गिर पड़े। राजवीर को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा था। गांव पौना (जिला लुधियाना) और आस-पास के इलाकों में लोग लगातार उनकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे थे। गुरुद्वारों में अखंड पाठ और अरदासें जारी थीं लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। बता दें राजवीर की मां परमजीत कौर गांव की सरपंच रह चुकी हैं। बचपन में दूरदर्शन की एक शूटिंग के दौरान राजवीर की आवाज की तारीफ हुई थी, जिसके बाद उन्होंने संगीत को करिअर बनाने का फैसला किया।

उन्होंने जगरांव से स्कूलिंग और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से थिएटर और टेलीविजन में एमए किया। राजवीर ने साल 2014 में ‘मुंडा लाइक मी’ एल्बम से संगीत की दुनिया में कदम रखा। साल 2016 में आया उनका गाना ‘कली जवंदे दी’ सुपरहिट हुआ। उन्होंने ‘मुकाबला’, ‘कंगणी’, ‘पटियाला शाही पग’, ‘सरनेम’, ‘लैंडलॉर्ड’ जैसे गानों से पहचान बनाई। राजवीर ने साल 2018 में फिल्म ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘काका जी’, ‘जिंद जान’, ‘मिंदो तहसीलदारनी’ और ‘सिकंदर 2’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।

punjabi actor rajiv jawanda,singer rajvir jawanda,rajvir death,rajvir passes away,rajvir road accident,kartik aaryan,actor kartik aarayan,sreeleela,anurag basu,tu meri zindagi hai

फैंस में है कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म को लेकर तगड़ा क्रेज

एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ अपकमिंग मूवी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके डायरेक्टर अनुराग बसु हैं। फिल्म की घोषणा 2-3 साल पहले की गई थी, तब से ही फैंस में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इससे जुड़ी कई बातों का पता चलता रहता है। अभी तक इसका टाइटल ‘आशिकी 3’ बताया जा रहा था। लेटेस्ट अपडेट ये है कि फिल्म को आखिरकार फाइनल टाइटल मिल गया है।इतना ही नहीं ये कब रिलीज होगी इसकी जानकारी भी सामने आ गई है।

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार खबरों की मानें तो फिल्म ‘तू मेरी जिंदगी है’ नाम से रिलीज होगी। यह रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म पहले ‘आशिकी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के रूप में बनाई जा रही थी। हालांकि जब मुकेश भट्ट और भूषण कुमार अलग हो गए तो भूषण ने इसे अकेले बनाने का फैसला किया। सूत्र ने बताया कि टीम एक ऐसा नाम चाहती थी जो पुरानी यादें ताजा करें लेकिन बिना कानूनी या क्रिएटिव कॉम्लिकेशन का जोखिम उठाए। इसलिए ‘तू मेरी जिंदगी है’ नाम फाइनल किया है।

उल्लेखनीय है कि 1990 में रिलीज हुई राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की फिल्म ‘आशिकी’ में एक गाने के बोल में यह टाइटल आता है। सूत्र ने आगे बताया कि ये एक क्लासिक प्रेम कहानी है, जिसमें अनुराग ने अपनी शैली को बखूबी पेश किया है। रिलीज में छह महीने से ज्यादा का समय बचा है, जिससे टीम को इस पर काम करने का और ज्यादा समय मिल गया है। नया शेड्यूल मुंबई में चल रहा है और फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत तक पूरी कर ली जाएगी, जिसमें पैच वर्क 2026 की शुरुआत तक चलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह