न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जुबिन के बाद आई म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर, दिग्गज संगीतकार का निधन, इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर गायक जुबिन गर्ग के निधन से अभी तक इंडस्ट्री उबर भी नहीं पाई कि एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 11:43:25

जुबिन के बाद आई म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर, दिग्गज संगीतकार का निधन, इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर गायक जुबिन गर्ग के निधन से अभी तक इंडस्ट्री उबर भी नहीं पाई कि एक और दिग्गज ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकारों में से एक चरणजीत आहूजा का निधन हो गया है। वे 74 साल के थे। चरणजीत ने रविवार (21 सितंबर) को मोहाली में अपने घर में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीते कई सालों से चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च (PGIMR) में इलाज चल रहा था। हालांकि वे यहां जाते, ट्रीटमेंट लेते और घर आ जाते थे। दिल्ली में उनका म्यूजिक स्टूडियो है, जहां वे काम करते थे।

हालांकि बीमारी की वजह से कुछ साल पहले वे मोहाली शिफ्ट हो गए थे। वे अपने पीछे पत्नी संगीता आहूजा और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। चरणजीत के तीनों बेटे म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनके बड़े बेटे सचिन आहूजा पंजाबी सिनेमा के दिग्गज म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। फैंस और इंडस्ट्री के लोग उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि संगीत चरणजीत को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का सम्राट माना जाता था।

अपने करिअर में उन्होंने अमर सिंह चमकीला, गुरदास मान, कुलदीप मानक, सुरजीत बिंदराखिया और सतविंदर बुग्गा समेत कई लोक गायकों के साथ काम किया और उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने साउंडट्रैक का काम किया है। चरणजीत आहूजा ने कई पंजाबी फिल्मों के लिए संगीत बनाया था, जिनमें 'बनूं दुनिया दा', 'गबरू पंजाबी दा', 'दुश्मनी जट्टां दी', 'तूफ़ान सिंह' आदि शामिल हैं।

जुबिन के बाद आई म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर, दिग्गज संगीतकार का निधन, इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

सीएम भगवंत मान-दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चरणजीत को किया याद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए शोक व्यक्त किया है। मान ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “संगीत सम्राट उस्ताद चरणजीत आहूजा साहब का चले जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है। उन्होंने कई धुनें बनाई जो हमेशा पंजाबियों के दिलों पर राज करती रहेंगी। उनके परिवार और चाहने वालों के साथ दिल से संवेदना। परमात्मा उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दें।”

वहीं सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने भी चरणजीत के यूं जाने पर दुख जताया और सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चरणजीत की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “म्यूजिक की ग्रोथ के लिए जितना काम चरणजीत आहूजा ने किया, शायद ही किसी ने किया हो।

उनका बनाया हुआ म्यूजिक हमारे साथ हैं और हमेशा रहेगा। सच्चे लीजेंड।” मास्टर सलीम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने चरणजीत को याद किया। उन्होंने लिखा, “आज म्यूजिक की दुनिया का बहुत बड़ा नाम और हमारे गुरु चरणजीत आहूजा साहब हमसे दूर चले गए। भगवान के चरणों में उन्हें जगह मिले।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान