न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुनीत के निधन से दुखी हैं PM मोदी सहित ये सितारे, सुहाना-अहान ने शेयर की फोटो, महेश भट्ट ने आलिया के लिए कहा...

मशहूर कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वे 46 साल के ही थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 7:30:47

पुनीत के निधन से दुखी हैं PM मोदी सहित ये सितारे, सुहाना-अहान ने शेयर की फोटो, महेश भट्ट ने आलिया के लिए कहा...

मशहूर कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वे 46 साल के ही थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बेंगलोर के एक प्राईवेट हॉस्पिटल ले जाया गया था। उनके दुनिया से जाने पर फैंस और स्टार्स को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्यारे स्टार को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त करते हुए लिखा, दुर्भाग्य ने हमसे बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया हैl यह उम्र जाने की नहीं है। आने वाली पीढ़ी इस महान विभूति को उनके कामों द्वारा याद रखेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी श्रद्धांजलि, ओम शांति।

एक्टर आर. माधवन ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'चले गए, सबसे दयालु, प्यार और नोबल आत्मा में से एक। मैं बहुत स्तब्ध हूं, भाई तुम हम सबका दिल तोड़कर, कन्फ्यूज करके चले गए हो। आज स्वर्ग रोशन हो गया है। मैं अब भी आशा कर रहा हूं कि ये सच न हो। दिल टूट गया है।'

एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा-मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली, निडर ...आपने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया। यह ठीक नहीं है भाई। दिल टूट गया है। सोनू सूद ने लिखा- 'दिल टूट गया, आपको हमेशा याद करेंगे भाई।'

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने लिखा, 'भरोसा नहीं हो रहा है, जिंदगी बहुत अनिश्चित है। भारतीय सिनेमा को आज बड़ा नुकसान हुआ है। उनके परिवार को इस मुश्किल समय में प्यार भेज रही हूं। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले पुनीत।'

punith rajkumar,suhana khan,alia bhatt,pm narendra modi,aryan khan,bollywood news in hindi

आर्यन खान को जमानत मिलने से खुश हैं सुहाना और अनन्या के भाई अहान

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली। इसके बाद खान परिवार में खुशी की लहर दौड़ उठी। ऐसे में आर्यन की बहन सुहाना खान ने भी भाई की जमानत पर खुशी जताते हुई एक यादगार फोटो शेयर की है। सुहाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर यादगार तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है।

सुहाना ने आर्यन के लिए एक पोस्ट लिखी। सुहाना ने लिखा, “आई लव यू।” शेयर की गई तस्वीरों में पिता शाहरुख खान के साथ सुहाना और आर्यन मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में तीनों काफी प्यारे लग रहे हैं। आम तौर पर सुहाना बोल्ड फोटो शेयर करती हैं। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट को भी बेल मिल गई है।

आर्यन और अरबाज के दोस्त अहान पांडे ने भी इस पर खुशी जताई है। एक्ट्रेस अनन्या पांडे के भाई अहान ने सोशल मीडिया पर आर्यन और अरबाज संग अपनी बचपन की फोटो शेयर की हैं। अहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो अपलोड की हैं। एक तस्वीर अहान और आर्यन के स्कूल डेज की है। इसमें वे स्कूल बैग पीठ पर हैंग किए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दूसरी फोटो अहान और अरबाज की है। फोटो में अरबाज कार चला रहे हैं तथा अहान पीछे बैठे हैं। तीसरी फोटो में आर्यन और अहान बाथरूम में हैं और हैंड वॉश कर रहे हैं।

punith rajkumar,suhana khan,alia bhatt,pm narendra modi,aryan khan,bollywood news in hindi

महेश भट्ट बोले, आलिया ने 2 साल में कमाया इतना पैसा जितना...

ऐले मैगजीन को दिए इंटरव्यू में निर्माता और आलिया के पिता महेश भट्ट ने अपनी बेटी आलिया की उपलब्धियों की प्रशंसा की है। महेश ने कहा कि आलिया को हमारी जरूरत नहीं हैं, उनमें खुद को आगे बढ़ाने की काबिलियत है। हालांकि मैं एक निर्माता था लेकिन हमेशा फिल्म इंडस्ट्री के किनारे पर रहता था। हमारा घर फिल्मी पार्टियों का अड्डा नहीं था। मैंने हमेशा घर चलाने के लिए फिल्में बनाई है और यह बात आलिया हमेशा से जानती हैं। वो कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करती है और बहुत समझदार भी हैं। दुनिया दर्शकों से भरी है और इसीलिए कलाकार बनने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। मेरे मन में उन लोगों के लिए सम्मान है जो कड़ी मेहनत के साथ फिल्म बनाते हैं।

उनके रास्ते में जो कुछ भी आता है, उससे लड़ते हैं और फिर से खड़े होकर शुरू करते हैं। ये खास तौर पर उन लोगों के लिए जो बेहद कम उम्र में सफलता की बुलंदियों को छूते हैं। एक मिनट जब आलिया छोटी थी तो 500 रुपए के लिए डैडी के पैरों में क्रीम लगाती थी? पिछले दो साल में उसने इतना पैसा कमा लिया है जितना मैंने निर्माता के रूप में 50 साल में कमाया था। आलिया ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करियर की शुरुआत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर