Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुनीत को भारी पड़ा था ‘कुली’ में अमिताभ के मुक्का मारना, खुद बताया क्या-क्या हुआ नुकसान, 6 साल नहीं मिला कोई काम…

एक्टर पुनीत इस्सर (65) ने छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उन्होंने अब तक के करिअर में कई शानदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 11:18:25

पुनीत को भारी पड़ा था ‘कुली’ में अमिताभ के मुक्का मारना, खुद बताया क्या-क्या हुआ नुकसान, 6 साल नहीं मिला कोई काम…

एक्टर पुनीत इस्सर (65) ने छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उन्होंने अब तक के करिअर में कई शानदार भूमिकाओं को अंजाम दिया है। पुनीत को खास पहचान बीआर चोपड़ा के धार्मिक सीरियल ‘महाभारत’ से मिली थी। इसमें उन्होंने ‘दुर्योधन’ के रोल में जान फूंक दी थी। लोग आज भी उन्हें इसके लिए याद करते हैं। वैसे पुनीत ने अपने करिअर की शुरुआत साल 1982 में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कुली’ से की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए। हालांकि पुनीत के लिए इसका अनुभव अच्छा नहीं रहा।

दरअसल फिल्म के एक सीन के दौरान पुनीत को अमिताभ को एक नकली पंच मारना था। अमिताभ ने छलांग का गलत अनुमान लगाया और एक टेबल पर अजीब तरीके से गिर गए, जिससे उन्हें जानलेवा चोट लगी। अमिताभ की आपातकालीन सर्जरी करनी पड़ी। इसके बाद पुनीत के हाथ से कई फिल्में निकल गई थीं। पुनीत ने हाल ही में डिजिटल कमेंट्री को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की। पुनीत ने कहा कि इस एक गलत सीन की वजह से मैं लगभग 6 साल तक बेरोजगार रहा क्योंकि लोग मेरे साथ काम करने से डरते थे।

इस घटना के बाद लोग मुझसे काफी डर गए थे। मैं 8वीं डिग्री ब्लैक बेल्ट होल्डर हूं। लोगों ने थ्योरी और धारणाएं बना लीं। अगर इतना हल्का पंच अमिताभ को इतनी बुरी तरह चोट पहुंचा सकता है तो अगर मैं अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करूं तो क्या होगा। हालांकि उस दौर ने मुझे एक बेहतर अभिनेता और इंसान बना दिया। चाहे कोई भी दौर हो, लोग बहुत कुछ सीखते हैं। मैंने धैर्य और विनम्रता सीख ली।
puneet issar,actor puneet issar,amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,coolie movie,puneet coolie,puneet punch,mahabharat,duryodhan पुनीत ने कहा, तब से मुझे केवल ऐसे ही रोल मिले और गुजारा करने के लिए मुझे…

पुनीत ने आगे कहा कि एक सैकंड ने मेरी जिंदगी बदल दी। 21 साल का लड़का जो अमिताभ के खिलाफ विलेन के रूप में साइन किया गया था, जिसके पास 10 फिल्में थीं, अचानक सभी फिल्में उसके हाथ से निकल गईं। लोग अचानक भूल गए कि मैं एक्टर स्टूडियो से गोल्ड मेडलिस्ट और एक ट्रेन्ड आर्टिस्ट था। मैं लैंगवेज और डिक्शन का प्रोफेसर था। ये सब गायब हो गया। देखते ही देखते मैं अचानक 'फाइटर' बन गया।

तब से मुझे केवल ऐसे ही रोल मिले और गुजारा करने के लिए मुझे उन्हें स्वीकार करना पड़ा था। आखिरकार मैं शादीशुदा था। घर भी चलाना था। उल्लेखनीय है कि ‘कुली’ के बाद पुनीत ने अमिताभ के साथ कभी काम नहीं किया। हालांकि उन्होंने अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ साल 2000 में उनकी पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में स्क्रीन शेयर की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका