न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ का टीजर जारी, महाकाल के दरबार में पहुंचा यह स्टार

एक्टर पुलकित सम्राट पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 2:34:52

2 News : पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ की ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ का टीजर जारी, महाकाल के दरबार में पहुंचा यह स्टार

एक्टर पुलकित सम्राट पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर धीरज कुमार हैं। धीरज ने इससे पहले शरमन जोशी के साथ फिल्म 'काशी इन सर्च ऑफ गंगा' बनाई थी। यह फिल्म इसलिए भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है क्योंकि इसमें पुलकित की जोड़ी दिग्गज एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ के साथ बनी है। यह इसाबेल की पहली फिल्म है। आज सोमवार (21 अप्रैल) को 'सुस्वागतम खुशामदीद' का टीजर रिलीज कर दिया गया। यह कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है। पुलकित और इसाबेल की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है।

सोशल मीडिया पर यह टीजर जमकर वायरल हो रहा है। टीजर को पुलकित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है। इस टीजर को साझा करते हुए पुलकित ने कैप्शन में लिखा है, “दो आत्माएं, दो देश, एक प्रेम कहानी। सुस्वागतम खुशामदीद का टीजर हुआ जारी।” ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ की कहानी एक हल्की-फुल्की रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें सामाजिक संदेश के साथ कॉमेडी और इमोशन का तड़का भी देखने को मिलता है। दिल्ली के एक मुस्लिम लड़के अमर (पुलकित) और एक नॉर्थ ईस्ट की लड़की नूर (इसाबेल) की लव स्टोरी है। इन दोनों को नफरत और कट्टरपंथी सोच का सामना करना पड़ता है।

टीजर से साफ है कि फिल्म की कहानी इसी मुद्दे पर आगे बढ़ेगी कि दो अलग-अलग धर्मों से आने के बावजूद इनकी प्रेम कहानी कैसे मुकम्मल होगी। जारी हुए टीजर में कोई डायलॉग नहीं है। सिर्फ बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ दोनों कलाकारों का रोमांस नजर आ रहा है। फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म पहले पिछले साल 22 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे आगे खिसका दिया गया था। इसका निर्माण शरवन कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, धीरज कुमार, दीपक धर, अजान अली और सुनील राव ने मिलकर किया है। बता दें पुलकित ने पिछले साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ शादी की थी।

‘रामायण’ की शूटिंग से पहले यश ने लिया शिवजी का आशीर्वाद, कही यह बात

‘केजीएफ’ फेम साउथ इंडियन एक्टर यश आज सोमवार (21 अप्रैल) की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने भस्म आरती कर भोले शंकर का आशीर्वाद लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें यश पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। यश डायरेक्टर नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में ‘रावण’ का रोल प्ले करेंगे। यश फिल्म को को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

इससे पहले यश महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। यहां उन्हें गले में रुद्राक्ष पहने, धोती और शॉल में महाकाल की भक्ति में लीन देखा गया। यश ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मुझे शिवजी का आशीर्वाद चाहिए था। मैं बचपन से ही शिवजी का बहुत बड़ा भक्त हूं। मेरे कुल देवता भी शिव हैं। बहुत खुशी हुई और यहां की वाइब्रेशन बहुत ही अलग है, जिस तरीके से बैठे, समय कैसे चला पता भी नहीं चला, ध्यान में बैठकर बहुत अच्छा लगा।

बता दें ‘रामायण’ फिल्म को दो भागों में तैयार किया जा रहा है। फिल्म का पहला भाग साल 2026 की दीपावली पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग साल 2027 की दीपावली पर रिलीज होगा। फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान