न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटे की मौजूदगी में पूजा-कुणाल की शादी, हादसे में सुशांत के 6 रिश्तेदारों की मौत, सामंथा की फिल्म...

टीवी की मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी व कुणाल वर्मा की सोमवार रात शादी हो गई। दोनों परिवार के सदस्य तथा दोस्त गोवा में हैं, जहां पर विवाह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Nov 2021 2:33:04

बेटे की मौजूदगी में पूजा-कुणाल की शादी, हादसे में सुशांत के 6 रिश्तेदारों की मौत, सामंथा की फिल्म...

टीवी की मशहूर अभिनेत्री पूजा बनर्जी व कुणाल वर्मा की सोमवार रात शादी हो गई। दोनों परिवार के सदस्य तथा दोस्त गोवा में हैं, जहां पर विवाह के कार्यक्रम हो रहे हैं। कुणाल और पूजा ने बीते साल लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की थी। वे हमेशा से चाहते थे कि वो भी बाकी सितारों की तरह धूमधाम से शादी करें। पूजा ने बंगाली रीति रिवाज के साथ कुणाल संग साथ जीने मरने की कसम खाई है। पूजा ने शादी के मंडप में डोली में बैठकर एंट्री की। इससे पहले एक रस्म में दूल्हा-दुल्हन को भरपूर हल्दी लगाई गई।

शादी में भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा भी पति विक्रांत के साथ दिखीं। मोनालिसा ने ब्लू ड्रेस पहनी हुई थी। एक तस्वीर में मोनालिसा हाथों में मेहंदी लगा रखीं पूजा के साथ दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो साझा की हैं। मेहंदी सेरेमनी की कुछ फोटो भी सामने आई हैं। मोनालिसा ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन लिखा, ''वॉट ए फन नाइट।'' मेहंदी सेरेमनी की फोटो में कुणाल का बेटा कृशिव भी दिखाई दे रहा है।

दाह संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे सुशांत के संबंधी

लखीसराय (बिहार) में भीषण हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। ये लोग एक दाह संस्कार में शामिल होकर सूमो गाड़ी से जमुई लौट रहे थे, तभी ट्रक से गाड़ी की भिड़ंत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले लोग दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के संबंधी थे। जानकारी के अनुसार दुर्घटना मंगलवार तड़के लखीसराय जिले के सिकंदरा-शेखपुरा एनएच-333 पर हलसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपरा गांव के पास हुई।

ट्रक में एलपीजी रसोई गैस के खाली सिलेंडर लदे हुए थे। घायलों का उपचार जमुई के सदर अस्पताल में जारी है। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से एक लालजीत सिंह, सुशांत के बहनोई के बहनोई थे। सुशांत के बहनोई ओमप्रकाश सिंह हरियाणा में पुलिस विभाग में उच्च पद पर तैनात हैं। उल्लेखनीय है कि सुशांत का पिछले साल 14 जून को संदिग्धावस्था में निधन हो गया था। इससे उनके फैंस को बड़ा आघात पहुंचा था।

puja banerjee,kunal verma,sushant singh rajput,samantha akkineni,bollywood news in hindi

सामंथा की तेलुगु रोमांटिक फिल्म से सामने आया फर्स्ट लुक

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और एक्टर नागा चैतन्य का कुछ दिनों पहले तलाक हो गया था। दोनों की शादी करीब चार साल चली। तलाक के बाद अब पहली बार एक तेलुगु रोमांटिक फिल्म में सामंथा का न्यू लुक नजर आया है। इस फिल्म का नाम है- काथु वाकुल रेंडु काधाल। इसमें सामंथा के साथ विजय सेतुपति और नयनतारा भी नजर आएंगे। फिल्म में इन तीनों एक्टर्स का फर्स्ट लुक जबरदस्त है। सामांथा को खतीजा के रुप में दिखाया गया है।

वे काफी स्ट्रॉन्ग औऱ कॉन्फिडेंट लग रही हैं। सामंथा ने ट्विटर पर फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा कि वे इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। विग्नेश शिवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। ये तेलुगु और तमिल दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। सामंथा हाल ही में पॉपुलर वेबसीरीज 'द फैमिली मैन 2' में दिखाई दी थीं। इसमें वे मिलिटेंट की भूमिका में नजर आईं।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर