न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस को उनके दोस्त ने दिया दगा, फ्रॉड कर बनाया कंगाल, ‘ट्रिगर्ड इंसान’ ने इनके साथ लिए सात फेरे

टीवी सीरियल ‘देवों के देव…महादेव’ में ‘देवी पार्वती’ का रोल प्ले करके घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस पूजा बनर्जी लंबे समय से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 12:18:59

2 News : इस एक्ट्रेस को उनके दोस्त ने दिया दगा, फ्रॉड कर बनाया कंगाल, ‘ट्रिगर्ड इंसान’ ने इनके साथ लिए सात फेरे

टीवी सीरियल ‘देवों के देव…महादेव’ में ‘देवी पार्वती’ का रोल प्ले करके घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस पूजा बनर्जी लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर आए दिन खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करना पसंद है। पूजा से जुड़ी ताजा खबर ये है कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं। इस बड़े स्कैम के बाद पूजा और उनके पति कुणाल वर्मा की सारी सेविंग्स खत्म हो गई और कपल बुरी तरह से टूट गया है। पूजा ने इस फ्रॉड का खुलासा वीडियो शेयर करके किया है। इसमें उन्होंने बताया कि मेरे लिए पिछले 2-3 महीने बहुत ही मुश्किल भरे रहे। मुझे समझ तक नहीं आ रहा था कि आगे क्या होगा। हमारे साथ पैसों की धोखाधड़ी हुई, जिसमें हमने मोटी रकम गंवा दी।

इसकी वजह से हमें अब फिर से जीरो से शुरू करना होगा। हम हार नहीं मानना चाहते, मगर इस फ्रॉड में हमने अपनी सारी सेविंग्स गंवा दी है। बस इतना ही कहना चाहती हूं कि हमारा सपोर्ट करें और हमारे लिए प्रार्थना करें। हमें भगवान पर पूरा भरोसा है। इस घटना के चलते कुणाल काफी प्रभावित हुए हैं। इस स्थिति से निकलने और अपनी जिंदगी को फिर से शुरू करने के लिए वे दर्शकों पर ही निर्भर हैं। पूजा ने इस दौरान उस शख्स की पहचान तो नहीं बताई, जिसने उन्हें धोखा दिया है मगर ये खुलासा जरूर किया कि वह उनका एक करीबी दोस्त था।

पूजा इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा दुख बताते हुए काफी इमोशनल हो गईं। कुणाल ने भी कहा कि जब आप किसी पर 3 साल से भरोसा कर रहे होते हैं तो वो हर घड़ी आपके साथ होता है। आपके घर-परिवार का हिस्सा बन जाता है। हम अभी भी अंदर से टूटे हुए हैं लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि हार ना मानें। हमसे अगर कभी भी जाने-अनजाने में कोई गलती हुई है तो मैंने भगवान से माफी मांगी है। हम बहुत रो चुके हैं। इतने दिनों में पागल हो गए थे। अब हम और नहीं रोना चाहते, इसलिए ये वीडियो बना रहे हैं। कहते हैं ना जब आप दुख बांटते हैं तो दुख कम हो जाता है। तो आप लोग अगर ये वीडियो देख रहे हैं तो प्लीज हमारा सपोर्ट करिए। हमने काम के अलावा कभी कोई हेरा-फेरी नहीं की है, इसलिए ये हमारे लिए बहुत शॉकिंग है।

निश्चय मल्हान और रुचिका राठौड़ ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें

‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम मशहूर यूट्यूबर अभिषेक मल्हान यानी ‘फुकरा इंसान’ के घर इस समय जश्न का माहौल है। उनके बड़े भाई निश्चय मल्हान विवाह बंधन में बंध गए हैं। निश्चय यूट्यूब की दुनिया में ‘ट्रिगर्ड इंसान’ के रूप में मशहूर हैं। शादी की खबर सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। निश्चय ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका राठौड़ संग सात फेरे लिए। यह शादी हिमाचल प्रदेश के चैल स्थित आईटीसी होटल्स तवलीन में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई, जिसमें दोनों के करीबी लोग शामिल थे।

रुचिका ने इस खास दिन के लिए रेड कलर का वेडिंग लहंगा चुना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक को मांग टीका और कुंदन ज्वैलरी ने और भी शानदार बना दिया था। उनके गहरे लाल लहंगे पर बारीक कढ़ाई और गोल्डन वर्क था। वहीं निश्चय ने मैचिंग पगड़ी और मोतियों से सजी आइवरी शेरवानी पहनी थी, जिसमें वे भी अपनी दुल्हनिया को मैच करते हुए दिख रहे थे। कपल ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया। इन फोटो के कैप्शन में कपल ने ‘फॉरएवर’ लिखा है।

बता दें अभिषेक और निश्चय के साथ उनकी मां और बहन दोनों भी कंटेंट क्रिएटर हैं लेकिन उनके पापा को सोशल मीडिया में कोई दिलचस्पी नहीं है। निश्चय की पत्नी रुचिका एक टैलेंटेड वीडियो एडिटर हैं। वो निश्चय की मां डिंपल मल्हान के यूट्यूब चैनल पर आने वाले व्लॉग्स को एडिट करने में अहम भूमिका निभाती हैं। निश्चय ने पिछले साल दिसंबर में रुचिका के साथ सगाई की थी। दोनों ने उसी समय व्लॉग में बताया था कि वे जून 2025 में शादी करेंगे। निश्चय की शादी के लिए अभिषेक ने सरप्राइज प्लान किया था। अभिषेक ने अपनी आवाज में एक गाना गाया। निश्चय ने शादी की हर अपडेट व्लॉग में फैंस के साथ शेयर की।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज