न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख की ‘बाजीगर’ के सीक्वल पर आई यह Update, बिकिनी में टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखीं अनन्या

सुपरस्टार शाहरुख खान को एक्टिंग की दुनिया में तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं। शाहरुख आज तक अपनी जबरदस्त अदाकारी के जलवे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Nov 2024 8:07:07

2 News : शाहरुख की ‘बाजीगर’ के सीक्वल पर आई यह Update, बिकिनी में टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखीं अनन्या

सुपरस्टार शाहरुख खान को एक्टिंग की दुनिया में तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं। शाहरुख आज तक अपनी जबरदस्त अदाकारी के जलवे बिखेर रहे हैं। पिछले साल उन्होंने करीब 5 साल के अंतराल के बाद वापसी करते हुए फैंस को एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्मों ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की सौगात दी थी। इस बीच शाहरुख को चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। किंग खान की फिल्म ‘बाजीगर’ का सीक्वल आने की खबर है।

प्रोड्यूसर रतन जैन ने बताया है कि इस बारे में शाहरुख से बात चल रही है लेकिन अभी ठोस स्क्रिप्ट या प्लान तैयार नहीं हो पाया है। जैन चाहते हैं कि लीड रोल में शाहरुख होंगे तब ही बात आगे बढ़ेगी लेकिन मूवी को आज के जमाने के हिसाब से नए फ्लेवर में तैयार किया जाएगा। मेकर्स इसका पार्ट 2 बनाने का विचार कर रहे हैं। वे इसके लिए ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं जो रोमांचक हो। साथ ही इसका डायरेक्शन भी फ्रेश रखना चाहते हैं। जैन ने ईटाइम्स को बताया कि हम ‘बाजीगर 2’ के बारे में शाहरुख से बात करते रहते हैं लेकिन अभी तक कुछ खास नहीं हुआ। लेकिन यह बनेगी जरूर।

बता दें ‘बाजीगर’ 12 नवंबर 1993 को रिलीज हुई थी। शाहरुख लीड रोल में थे। उनका किरदार नेगेटिव शेड लिए था। फिल्म में काजोल और शिल्पा शेट्टी भी थीं। शिल्पा की यह डेब्यू हिंदी फिल्म थी। इसकी कहानी पर नजर डालें तो इसमें शाहरुख ने ‘विकी मल्होत्रा’ का रोल निभाया है। वे अपने पिता के साथ हुए धोखे और मौत का बदला मदन चोपड़ा (दलीप ताहिल) से लेते हैं। वे मदन की दो बेटियों से प्यार का नाटक करते हैं। सीमा (शिल्पा) की ऐसे हत्या करते हैं कि सबको लगता है कि उसने आत्महत्या की है। शाहरुख, दलीप का विश्वास जीतकर बिजनेस हथिया लेते हैं। करीब 4 करोड़ के बजट में बनी मूवी की ग्रॉस इनकम 32 करोड़ रुपए थी।

दुबई से अनन्या पांडे ने शेयर की वेकेशन की हॉट फोटो, इन्होंने किए कमेंट्स

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। अनन्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अनन्या ने लिखा, “एक मधुर सुखद हॉलिडे, प्यार भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद, मैं बहुत जल्द वापस आऊंगी।” पहली तस्वीर में अनन्या बीच पर मल्टी-कलर बिकिनी में टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह ब्लू बिकिनी पहनी हुई हैं। एक अन्य तस्वीर में वह एक पब में बैठे मोबाइल चला रही हैं।

एक तस्वीर में अनन्या ने नाश्ते की झलक भी दिखाई है। अनन्या की पोस्ट पर उनकी मां भावना पांडे ने लाल दिल वाली इमोजी पोस्ट की। अनन्या की खास दोस्त और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने लिखा, “वाह बिकिनी बॉडी।” अभिनेत्री तारा सुतारिया ने भी कमेंट किया। अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब करण जौहर की फिल्म में दिखेंगी, जो अगले साल 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा अनन्या एक्टर लक्ष्य लालवानी के साथ 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगी। अनन्या की पिछली फिल्म CTRL थी, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अनन्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका एक्टर आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री