न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका चोपड़ा और यामी गौतम ने शेयर की फोटो, श्रीलंकन सिंगर योहानी के साथ इस गाने पर थिरकीं जैकलीन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हर त्यौहार को धूमधाम से मनाती हैं। उनके साथ पति निक जोनस भी सेलिब्रेट करते हैं। प्रियंका फिलहाल लॉस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Nov 2021 2:19:58

प्रियंका चोपड़ा और यामी गौतम ने शेयर की फोटो, श्रीलंकन सिंगर योहानी के साथ इस गाने पर थिरकीं जैकलीन

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हर त्यौहार को धूमधाम से मनाती हैं। उनके साथ पति निक जोनस भी सेलिब्रेट करते हैं। प्रियंका फिलहाल लॉस एंजेलिस में हैं। प्रियंका ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वे बहुत प्यारी लग रही हैं। प्रियंका ने 7 फोटो का एल्बम शेयर किया है। इनमें प्रियंका ऑफ वाइट कलर के फ्लोरल प्रिंट लहंगे में दिख रही हैं। इसके साथ प्रियंका ने ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप पहना हुआ है जिस पर मिरर वर्क हो रखा है। प्रियंका ने क्लासी ज्वैलरी भी कैरी की है और बालों को खुला छोड़ा है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी दिवाली शाम.... सभी को ढेर सारा प्यार, खुशियां और रोशनी मिले।’ निक जोनस ने पत्नी के फोटो पर कुछ लिखा तो नहीं है लेकिन फायर वाली इमोजी बनाई है।

priyanka chopra,yami gautam,jacqueline fernandez,nick jonas,aditya dhar,bollywood news in hindi

शादी के बाद ये पहला मौका है जब यामी गौतम ने...

एक्ट्रेस यामी गौतम ने इसी साल फिल्ममेकर आदित्य धर के साथ शादी की थी। यामी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट पर फोटो पोस्ट की। इसमें यामी और आदित्य दोनों ही काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और एक-दूसरे की बाहों में हैं। शादी के बाद ये पहला मौका है जब यामी ने आदित्य संग ऐसी तस्वीर शेयर की है। आदित्य ने यामी को बांहों में जकड़ा है और यामी खुलकर हंस रही हैं। यामी ने कैप्शन में लिखा, ‘हर दिवाली नई यादें और नई शुरुआत लेकर आती है। छोटी दिवाली की शुभकामनाएं।’ यामी ने 4 जून को देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म उरी के डायरेक्टर आदित्य धर संग शादी की थी।

उन्होंने हिमाचल में ये शादी अपने परिवार और बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में की थी। यामी ने इंस्टा पोस्ट कर इसकी जानकारी फैंस को दी थी। यामी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी भूत पुलिस मूवी रिलीज हुई थी, जिसे काफी पसंद किया गया। इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडिज, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर भी थे। अब यामी लोस्ट, दासवी और ओएमजी 2 में दिखेंगी।

priyanka chopra,yami gautam,jacqueline fernandez,nick jonas,aditya dhar,bollywood news in hindi

जैकलीन ने लिखा, जब आप श्रीलंका में हो तो योहानी के साथ...

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज ने बुधवार को श्रीलंकाई सिंगर योहानी दिलोका डी सिल्वा के साथ उनके गाने 'मानिके मगे हिते' पर डांस किया। जैकलीन ने यह वीडियो शेयर किया है। गौरतलब है कि जैकलीन खुद श्रीलंका से हैं। वीडियो में जैकलीन और योहानी अपने स्टेप्स खुद बनाते हुए लोकप्रिय गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों ने वीडियो में 'पानी पानी' गाने का हुक स्टेप भी डाला है। इस दौरान, जैकलीन एक वाइट एथनिक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थी। योहानी भी ब्लैक एंड गोल्डन आउटफिट में जंच रही थीं।

जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-“जब आप श्रीलंका में हो तो योहानी के साथ #manikemagehithe पर डांस करें, अगर आप उनसे मिलने के लिए लकी रहे तो। ये गाना बहुत प्यारा है।” आपको बता दें कि योहानी जल्द ही इस गाने के हिंदी वर्जन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वे यह गाना ‘थैंक गॉड’ में गाएंगी। हिंदी वर्जन को तनिष्क कंपोज करेंगे जबकि गाने के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर