न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने निक के जन्मदिन पर यूं लुटाया प्यार, नेटफ्लिक्स ने इतने करोड़ में खरीदी ‘लव एंड वॉर’ मूवी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका अक्सर इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। प्रियंका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Sep 2024 12:50:21

2 News : प्रियंका ने निक के जन्मदिन पर यूं लुटाया प्यार, नेटफ्लिक्स ने इतने करोड़ में खरीदी ‘लव एंड वॉर’ मूवी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका अक्सर इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। साल 2022 में सरोगेसी के जरिए कपल बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा के पैरेंट्स बने थे। निक आज मंगलवार (17 सितंबर) को 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रियंका ने निक पर जी भरकर प्यार लुटाया है और खास तस्वीरें शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया। निक फिलहाल लंदन में हैं जहां उनका एक कॉन्सर्ट था।

इस दौरान प्रियंका और मालती भी उनके साथ हैं। प्रियंका ने तीन तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है, जो कॉन्सर्ट के हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “बेस्ट हजबैंड और डैड को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप हमारे सभी सपनों को साकार करते हैं...हर दिन...हम आपसे प्यार करते हैं निक जोनस।” प्रियंका ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें एक में वह निक के साथ प्यार में डूबी दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में प्रियंका ने मालती को गोद में लिया है। तीसरी में निक ने बेटी को गोद में उठा रखा है। प्रियंका-निक के फैन पेज jerryxmimi ने भी निक के कॉन्सर्ट के कई वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें उनका खास अंदाज देखा जा सकता है।

स्टेज पर परफॉर्म करते हुए निक पत्नी और बेटी को किस करते दिख रहे हैं। कपल हाल ही में फैमिली वेकेशन पर गया था, जिसकी ढेर सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। प्रियंका अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘सिटाडेल सीजन 2’, ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में भी नजर आएंगी। फैंस उन्हें एक बार फिर से बॉलीवुड फिल्मों में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में होंगे रणबीर, आलिया व विक्की

दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' काफी लाइमलाइट में है। इसमें रणबीर कपूर, उनकी पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे सितारे चमक बिखेरेंगे। अब इसके मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ ओटीटी डील की है, जिसके लिए उन्हें मोटी रकम मिली है। सिनेमाघरों में निश्चित अवधि पूरी करने के बाद फिल्म का प्रीमियर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगा। इतना ही नहीं फिल्म के म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स भी भारी कीमत पर बेचे जा रहे हैं, जिससे इसकी रिलीज से पहले ही बजट वसूल हो जाएगा।

‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने 'लव एंड वॉर' के OTT राइट्स खरीद लिए हैं। उसने इस फिल्म को 130 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। इसके अलावा भंसाली ने सारेगामा के साथ भी 35 करोड़ रुपए का सौदा किया है। सैटेलाइट अधिकारों के लिए भंसाली एक प्रमुख टेलीविजन नेटवर्क के साथ बातचीत कर रहे हैं।

दूसरी ओर, 'पिंकविला' को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भंसाली ने नेटफ्लिक्स के साथ एक बड़ी पोस्ट-थियेट्रिकल डील और सारेगामा के साथ एक उल्लेखनीय म्यूजिक डील हासिल की है। कुल मिलाकर फिल्म का नॉन-थियेट्रिकल रेवेन्यू करीब 215 करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 20 मार्च 2026 को सिल्वर स्क्रीन पर आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान