न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : निक के जन्मदिन पर प्रियंका ने प्यार लुटाया बेशुमार, ईशान-जान्हवी की मूवी ‘होमबाउंड’ का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस 16 सितंबर को 33 साल के हो गए हैं। इस मौके पर प्रियंका ने उनके साथ बर्थडे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 8:05:59

2 News : निक के जन्मदिन पर प्रियंका ने प्यार लुटाया बेशुमार, ईशान-जान्हवी की मूवी ‘होमबाउंड’ का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस 16 सितंबर को 33 साल के हो गए हैं। इस मौके पर प्रियंका ने उनके साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं। इनमें प्रियंका और निक के खूबसूरत पल शामिल हैं। प्रियंका ने पुरानी फोटो की गैलरी शेयर करते हुए निक पर प्यार बरसाया है। फोटो में वे रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। कुछ तस्वीरों में कपल साथ में सेल्फी ले रहा है। कई तस्वीरों में उनकी बेटी मालती भी नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आज जब हम तुम्हारा जश्न मना रहे हैं, मेरे प्यारे, मैं उन खूबसूरत 16 सितंबर की यादों में खो रही हूं जो मुझे इतने सालों में तुम्हारे साथ बिताने का सौभाग्य मिला है, तुम्हारे साथ जिंदगी बिताने का बहुत शुक्रिया। हम हर रोज तुम्हारा जश्न मनाते हैं। यहां 2025-2018 है।” उल्लेखनीय है कि प्रियंका अपने पति पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़तीं। शादी के बाद प्रियंका विदेश में ही शिफ्ट हो गई हैं और परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।

प्रियंका अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निक और मालती के साथ प्यारी-प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रियंका काम के सिलसिले में बीच-बीच में भारत भी आती हैं। प्रियंका की शादी साल 2018 में हुई थी। प्रियंका (43) निक से 10 साल बड़ी हैं। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों ‘बाहुबली’ फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ के लिए शूट कर रही हैं। हालांकि अभी इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। प्रियंका इस फिल्म से कई सालों बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

‘होमबाउंड’ में है दो दोस्तों के संघर्ष की कहानी, इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर की मचअवेटेड फिल्म 'होमबाउंड' काफी समय से लाइमलाइट में है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आज बुधवार (17 सितंबर) को मेकर्स ने नीरज घायवान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। यह जातिवाद और सांप्रदायिक भेदभाव के खिलाफ दो दोस्तों के संघर्ष की कहानी दिखा रहा है। मोहम्मद शोएब अली (ईशान) और चंदन कुमार (विशाल) पुलिस बल में काम करने की इच्छा रखते हैं।

ट्रेलर की शुरुआत चंदन द्वारा एक अधिकारी से परीक्षा के परिणामों के बारे में पूछने से होती है क्योंकि उसकी झोपड़ी की छत का एक हिस्सा गिर जाता है। वे जान्हवी के किरदार से बातचीत करते हैं, जो भी एक महत्वाकांक्षी लगती है। तीनों के बीच दोस्ती पनपती दिखती है। एक सीन में जान्हवी लोगों से सम्मान पाने के लिए आगे पढ़ाई करने के अपने सपने के बारे में बताती हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के कुछ सीन दिखाए गए हैं। बता दें ईशान ने टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में हिस्सा लिया था।

फिल्म को कई फिल्म समारोहों में सराहा गया है। फिल्म रिलीज से पहले 'होमबाउंड' ने टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में पीपल्स चॉइस अवार्ड जीता है। यह टीआईएफएफ 2025 में पीपल्स चॉइस अवार्ड्स में दूसरे स्थान पर रही। इस साल की शुरुआत में कांस फिल्म समारोह में इसका वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा द्वारा निर्मित और मारिज्के डिसूजा और मेलिटा टोस्कैन डू प्लांटियर के सह-निर्माता के रूप में ‘होमबाउंड’ 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान