न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने पति-बेटी के साथ तस्वीरें शेयर कर बताया 2025 का लक्ष्य, दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचीं कंगना

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार खुद और परिवार को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 7:14:01

2 News : प्रियंका ने पति-बेटी के साथ तस्वीरें शेयर कर बताया 2025 का लक्ष्य, दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचीं कंगना

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार खुद और परिवार को लेकर अपडेट देती हैं। प्रियंका ने अब इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाते हुए पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी सहित कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में प्रियंका ऑरेंज रंग की बिकिनी पहन अपने आलीशान विला की छत पर खड़ी हैं। वहां प्रियंका और निक पोज दे रहे हैं, जबकि मालती खेल रही हैं। एक अन्य तस्वीर में प्रियंका बीच पर निक के साथ लाल बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं, जबकि मालती पानी के साथ खेल रही हैं।

एक अन्य तस्वीर में प्रियंका जेट स्की पर बैठी हैं। अन्य तस्वीरों में प्रियंका और मालती साथ में हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “जिंदगी को खुलकर जीना ही 2025 के लिए मेरा लक्ष्य है। खुशी, आनंद और शांति हो। हम सभी को इस नए साल में बहुत कुछ मिले। अपने परिवार के लिए बहुत आभारी हूं। साल 2025 की शुभकामनाएं। ऐसी शानदार यादों के लिए शुक्रिया।” बता दें इस समय प्रियंका के पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनमें एक्शन कॉमेडी मूवी ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ भी शामिल है।

इसमें उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना दिखाई देंगे। इसके अलावा प्रियंका ‘द ब्लफ’ में 19वीं सदी के कैरेबियन समुद्री डाकू की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में भी वापसी करने वाली हैं। प्रियंका शादी के बाद अमेरिका ही सैटल हो चुकी हैं। वह कभी-कभार भारत आती हैं।

कंगना रनौत ने मां के मंदिर पहुंच की ‘इमरजेंसी’ मूवी के लिए कामना

एक्ट्रेस व सांसद कंगना रनौत ने आज शनिवार (4 जनवरी) को मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचकर प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीतांबरा पीठ के दर्शन किए। कंगना ने विधिवत पूजा-अर्चना की और महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। कंगना के आने की खबर पाते ही उनके प्रशंसक पीठ पहुंच गए। वह पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आईं। पीठ के पुजारियों और मंदिर प्रबंधन ने कंगना का मंदिर में स्वागत किया।

पुजारियों ने उन्हें विधिपूर्वक पूजा विधि समझाई और मंदिर के इतिहास के बारे में बताया। पूजा करने के बाद कंगना ने प्रांगण में उपस्थित लोगों से मुलाकात की। कुछ फैंस ने उनके साथ तस्वीरे भी खिंचवाई। कंगना की मचअवेटेड मूवी ‘इमरजेंसी’ काफी बाधाओं के बाद 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

बताया जा रहा है कि कंगना इसी मूवी की सफलता की कामना के लिए मंदिर पहुंची थीं। साल 2019 में ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ जैसी फिल्म में अभिनय के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। कंगना अब तक 5 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। कंगना ने राजनीति में भी कदम रख दिया है। वह पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से जीतने में सफल रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ