Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने शेयर की भाई की शादी के फंक्शन की तस्वीरें, परिणीति की पोस्ट से फैंस लगा रहे यह अटकलें

इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी सुर्खियां बटोर रही हैं। प्री वेडिंग फंक्शन 4 फरवरी को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 06 Feb 2025 11:31:22

2 News : प्रियंका ने शेयर की भाई की शादी के फंक्शन की तस्वीरें, परिणीति की पोस्ट से फैंस लगा रहे यह अटकलें

इन दिनों मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी सुर्खियां बटोर रही हैं। प्री वेडिंग फंक्शन 4 फरवरी को हल्दी सेरेमनी के साथ शुरू हुए। इसके बाद परिवार ने मेहंदी समारोह का जमकर जश्न मनाया और बुधवार (5 फरवरी) को माता की चौकी का आयोजन किया गया। प्रियंका ने इस पूजा-पाठ की कुछ इनसाइड फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें वह अपनी बेटी मालती मैरी के साथ आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

प्रियंका पूरे परिवार के साथ पूजा घर में दिखाई दे रही हैं। इस मौके पर प्रियंका ने भारतीय परिधान पहने और अपनी बेटी के साथ ट्विनिंग भी कीं। प्रियंका ने ब्राउन कलर के स्लीवलेस सूट के साथ गोल्डन पलाजो पैंट और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। वहीं मालती ने भी ब्राउन कलर का कुर्ता-पैंट सेट पहना था। मां-बेटी दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस पूजा की अनदेखी झलकियां शेयर कीं।

पहली तस्वीर में वह बेटी के साथ देवी दुर्गा का आशीर्वाद ले रही हैं। एक दूसरी फोटो में प्रियंका, मालती को समुद्र को देखते हुए निहार रही थीं। इसके अलावा प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया उमसें मालती अपने मामा सिद्धार्थ की मदद से रस्सी पर चढ़ते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका ने शादी के अन्य समारोहों की झलकियां भी फैंस को दिखाई है। प्रियंका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह आजकल एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें साउथ इंडियन स्टार मोहन बाबू भी रहेंगे। प्रियंका लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

अभी तक भाई के शादी समारोहों का हिस्सा नहीं बनी हैं परिणीति चोपड़ा

प्रियंका की कजिन बहन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भाई की शादी के कार्यक्रमों में दिखाई नहीं दे रही हैं। इस बीच परिणीति ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट की है, जिसको देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को लगने लगा है कि कुछ तो गड़बड़ है। परिणीति इन दिनों शूटिंग में बिजी हैं। परिणीति ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “हम वास्तव में उधार के समय पर हैं। उन लोगों को चुनें जो आपको चुनते हैं, और बाकी सबको जाने दें।”

हालांकि परिणिति के मम्मी-पापा फंक्शन में साथ नजर आए। फैंस कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है परिणीति नए प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हों। परिणीति इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म के सेट से झलकियां फैंस को लगातार दिखा रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि प्रियंका भी परिणिति की शादी में शामिल नहीं हुई थीं।

परिणीति की शादी सितंबर 2023 में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा के साथ उदयपुर में हुई थी। परिणीति ने कई दिनों तक सोशल मीडिया पर शादी समारोहों की झलकियां दिखाई थी। परणीति की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘अमर सिंह चमकीला’ थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका