न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने पति निक के साथ शेयर की हॉट तस्वीरें, इस एक्ट्रेस ने गलत तरह से छूने वाले को जड़ा था थप्पड़

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। वह अक्सर पति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Sep 2024 2:04:28

2 News : प्रियंका ने पति निक के साथ शेयर की हॉट तस्वीरें, इस एक्ट्रेस ने गलत तरह से छूने वाले को जड़ा था थप्पड़

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। वह अक्सर पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिखती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो शेयर कर अपडेट देती रहती हैं। प्रियंका इन दिनों निक और मालती के साथ फ्रांस में हैं और वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद खूबसूरत और हॉट तस्वीरें शेयर की हैं जो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं।

इनमें प्रियंका कभी निक संग रोमांटिक होती तो कभी मालती संग बच्ची बनकर खेलती हुई दिख रही हैं। प्रियंका सन बाथ लेते हुए एक जहाज में निक के साथ बिकनी और हैट में टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। कुछ तस्वीरों में वह निक की गोद में लेटी दिख रही हैं तो कुछ में वो उनके साथ रोमांटिक होती और लिप लॉक करती दिख रही हैं। प्रियंका ने बेटी के साथ का बेहद क्यूट वीडियो भी शेयर किया है जिसमें मालती उनके बालों के साथ खेल रही हैं। प्रियंका बेटी के साथ इन यादगार पलों को एंजॉय कर रही हैं।

एक तस्वीर में मालती जहाज पर बैठी समंदर को देख रही हैं तो एक फोटो में पापा की गोद में बैठी हैं। इसके अलावा भी प्रियंका ने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “बेशक यह किताबों में दर्ज होने वाला है...मेरी लाइफ के प्यार के साथ एक बेहतरीन ब्रेक। अब...रेडी सेट गो!” इस पोस्ट पर निक ने इमोजी के माध्यम से रिएक्शन दी है।

ईशा देओल ने 14 साल पहले ‘दस’ फिल्म की शूटिंग का शेयर किया किस्सा

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ईशा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। ईशा ने बताया कि 14 साल पहले एक फिल्म के सेट पर एक व्यक्ति ने उन्हें गलत तरह से छूने की कोशिश की थी। इस बात से नाराज ईशा ने उसे तगड़ा चांटा जड़ दिया था। ईशा ने 'द मेल फेमिनिस्ट' नाम के यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया।

इसमें ईशा ने कहा कि 14 साल पहले हम फिल्म ‘दस’ की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी और जाएद खान जैसे एक्टर्स ने लीड रोल निभाए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हम एक जगह खड़े थे। चारों तरफ बाउंसर्स थे और लोगों की भीड़ लगी थी। तभी एक इंसान ने मौका पाकर मुझे गलत तरह से छू दिया। इस बात से मुझे गुस्सा आया और उसे जोरदार थप्पड़ लगा दिया। मैं गरम स्वभाव वाली नहीं हूं, लेकिन अगर कोई मेरी सहनशीलता के स्तर से परे कुछ करता है, तो मैं रिएक्ट करती हूं।

ऐसे में महिलाओं को जरूर बोलना चाहिए। सिर्फ इसलिए कि पुरुष शारीरिक रूप से मजबूत हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि वे हमारा फायदा उठा सकते हैं। मेरा मानना है कि महिलाएं इमोशनली स्ट्रॉन्ग होती हैं और हमें इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि ईशा के माता-पिता दोनों अपने समय के सबसे बड़े सुपरस्टार्स रहे हैं। साथ ही ईशा के भाई सनी और बॉबी देओल भी बॉलीवुड के बड़े सितारों में गिने जाते हैं। ईशा इन दिनों फिल्मों के साथ वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग स्किल्स को आजमा रही हैं। आईएमडीबी के मुताबिक ईशा के 3 अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं जो जल्द ही अनाउंस होने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री