न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने खुद की 2 फोटो शेयर कर दी यह चेतावनी, मुश्किल में फंसी यह एक्ट्रेस, कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी धमाल मचा रहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। प्रियंका खुद से जुड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Oct 2024 2:23:08

2 News : प्रियंका ने खुद की 2 फोटो शेयर कर दी यह चेतावनी, मुश्किल में फंसी यह एक्ट्रेस, कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी धमाल मचा रहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। प्रियंका खुद से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने अपनी दो फोटो और लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। प्रियंका ने जो फोटो शेयर की है, उसमें से एक में वह 9 साल की बच्ची हैं और दूसरी उनकी 17 साल की अवस्था की है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि चेतावनी : ये मेरी तब की फोटो है, जब मैं 9 साल की थी और इसे ट्रॉल ना करें।

अगर कोई ये सोचता है कि युवावस्था और बढ़ती उम्र में एक लड़की कितना बदल सकती है, तो ये बहुत बेतुका है। इस फोटो में बाईं ओर मैं हूं जिसका ‘कटोरी कट’ हेयर स्टाइल है, ये इसलिए था जिससे मैं बिना किसी परेशानी के आराम से रह सकूं। मैं इसके साथ यहां तक आई हूं, तो ये मेरे लिए एक जीत है। दाईं ओर फोटो में मैं हूं, लेकिन ये तब की फोटो है जब मैं 17 साल की थी। साल 2000 में जब मिस इंडिया का खिताब जीता तो बाल, मेकअप और आउटफिट के साथ इस जीत को फील कर रही हूं।

दोनों तस्वीरों में 10 साल से भी कम का अंतर है। जैसा कि ब्रिटनी स्पीयर्स ने कहा कि मैं एक छोटी लड़की नहीं हूं और न ही अभी एक महिला हूं, कुछ ऐसा ही उस समय मैं भी फील कर रही थी। लेकिन जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री की इस दुनिया में कदम रखा था तो कुछ ऐसा ही महसूस किया था।” बता दें शादी के बाद से ही एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस और बेटी के साथ अमेरिका में रहती हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता मोहसिन शेख ने रवीना टंडन पर लगाया यह आरोप

एक्ट्रेस रवीना टंडन एक नए विवाद में फंस गई हैं। बोरिवली की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता मोहसिन शेख की शिकायत पर रवीना के मामले में मुंबई पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को 3 जनवरी तक इसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 1 मार्च को होगी। बता दें मोहसिन ने अपने ट्विटर (एक्स) पर रवीना की एक कथित रोड रेज घटना का वीडियो पोस्ट किया था।

इसके बाद मोहसिन ने दावा किया कि रवीना से जुड़े कई प्रभावशाली लोगों, जिनमें राजनेता भी शामिल थे, ने उन पर वीडियो हटाने का दबाव बनाया। मोहसिन ने अपनी शिकायत में रवीना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत कार्रवाई की मांग की है। मोहसिन ने आरोप लगाया कि वीडियो पोस्ट करने के बाद उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए, जिसमें जबरन वसूली का भी जिक्र था।

इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि जून में हुई घटना के दौरान रवीना का ड्राइवर बांद्रा की एक सोसाइटी के अंदर कार को रिवर्स कर रहा था। जब एक परिवार के चार सदस्यों ने उसे रोका और कहा कि रिवर्स लेने से पहले यह देखे कि पीछे कोई व्यक्ति तो नहीं है। पुलिस ने तब कहा था कि जब रवीना अपने ड्राइवर को बचाने की कोशिश कर रही थीं, तो वहां मौजूद भीड़ ने उन पर हमला किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री