न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने इन 15 तस्वीरों के साथ बताया खुद का हाल, डायरेक्टर ने विद्या को लेकर किया यह खुलासा

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों शूटिंग और परिवार के बीच बैलेंस बना रही हैं। प्रियंका की शादी अमेरिकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Oct 2024 1:34:53

2 News : प्रियंका ने इन 15 तस्वीरों के साथ बताया खुद का हाल, डायरेक्टर ने विद्या को लेकर किया यह खुलासा

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों शूटिंग और परिवार के बीच बैलेंस बना रही हैं। प्रियंका की शादी अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ हुई है। उनके एक बेटी मालती मैरी है। प्रियंका को जब भी काम से फुर्सत मिलती है तो वह तुरंत फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिखती हैं। प्रियंका अक्सर अपनी गतिविधियों की झलक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैंस को दिखाती रहती हैं। अब एक बार फिर प्रियंका कुछ इसी मूड में नजर आईं। दरअसल प्रियंका ने आज रविवार (6 अक्टूबर) को अपने इंस्टाग्राम पर 15 फोटो शेयर की।

इतना ही नहीं प्रियंका ने इन सबका अलग-अलग कैप्शन के साथ परिचय भी दिया। ज्यादातर पिक्स और शॉट्स प्रियंका की अगली वेब सीरीज 'सिटाडेल 2' के लोकेशन से हैं। प्रियंका ने बताया कि इस बार कैसे उनका किरदार ‘नादिया’ कुछ अलग होगा। प्रियंका ने तस्वीरें और छोटे वीडियो शेयर किए हैं। प्रियंका ने लिखा, “1 और 2 : नादिया इस सीजन में थोड़ी अलग है।” “3 : ट्यूब (लंदन में अंडरग्राउंड ट्रेन) में।” “4 : शूटिंग को समेट पार्क में जाने की जल्दी।” “5 : जब वह (मालती मैरी) काम पर मां से मिलने आती है।” “6 : और हम फिर से पार्क में जाते हैं।” “7 : सैर पर हम, गाने और बातचीत (बेटी के साथ वीडियो)।”

“8 : दोस्तों से मिलना जरूरी (इसमें अपनी सहेली नताशा को टैग किया है)।” “9 : वह 80 साल की हो गईं! जन्मदिन मुबारक हो फ्रान (इस तस्वीर में सास को टैग किया है)।” “10 : जब सूरज की किरणें आपको जगाती हैं।” “11 : ट्रैफिक सेल्फी (बेटी के साथ)।” “12,13,14 : जब ग्लैमर इतना अच्छा होता है।” “15 : हवाई जहाज में वापस। हमेशा की तरह, घर की ओर दौड़ पड़ी हूं।”

इससे पहले प्रियंका ने अपनी ग्रूमिंग और ग्रोथ की ओर इशारा करती तस्वीरें साझा की थी। बता दें कि ‘सिटाडेल’ का पहला सीजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था। 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण 'सिटाडेल हनी बनी' को इस साल नवंबर में रिलीज किया जाना है। इसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में हैं।

काले कपड़े से ढकी कार के अंदर कपड़े बदलती थीं विद्या बालन : सुजॉय घोष

एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों आगामी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। क्या आप जानते हैं कि विद्या ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान काले कपड़े से ढकी कार के अंदर अपने कपड़े बदले थे? डायरेक्टर सुजॉय घोष ने मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया। सुजॉय ने कहा कि हमारे पास वैनिटी वैन खरीदने के लिए भी बजट नहीं था। साथ ही हमारे पास शूटिंग रोकने की सुविधा भी नहीं थी, क्योंकि हमारा बजट सीमित था।

इस वजह से जब भी विद्या को कपड़े बदलने होते थे तो हम सड़क के बीच में उसकी इनोवा को काले कपड़े से ढक देते थे और वह अंदर कपड़े बदलकर शूटिंग के लिए बाहर आती थीं। सुजॉय ने विद्या की तारीफ करते हुए कहा कि वह मेरे साथ काम करने से मना कर सकती थीं, क्योंकि साल 2009 में मेरी फिल्म ‘अलादीन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। हालांकि इसके बावजूद विद्या ने ‘कहानी’ फिल्म में काम करने के लिए हां कह दिया।

वह अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की श्रेणी में आती हैं, क्योंकि वे सभी अपने काम के प्रति समर्पित हैं। बता दें कि विद्या ने साल 2005 में फिल्म ‘परिणीता’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। विद्या ने ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘कहानी’, ‘भूल भुलैया’ जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन काम करके लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री