न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मिस वर्ल्ड में प्रियंका ने कर दिया था बिकिनी पहनने से मना, एक्ट्रेस की यह फिल्म फिर से हो रही रिलीज

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में लंबे समय तक सफल पारी खेलने के बाद हॉलीवुड में अपनी चमक बिखेर रही हैं। प्रियंका भले ही अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 06 Mar 2025 12:06:45

2 News : मिस वर्ल्ड में प्रियंका ने कर दिया था बिकिनी पहनने से मना, एक्ट्रेस की यह फिल्म फिर से हो रही रिलीज

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में लंबे समय तक सफल पारी खेलने के बाद हॉलीवुड में अपनी चमक बिखेर रही हैं। प्रियंका भले ही अब ज्यादातर समय विदेश में बिताती हैं, लेकिन फिर भी यहां सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर अपने अमेरिकी पति सिंगर निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ फोटो और वीडियो शेयर करना पसंद करती हैं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी से जुड़ी बातें बताती रहती हैं। अब लहरें रेट्रो के साथ बातचीत में मधु ने बताया कि प्रियंका का व्यवहार, उसका कनडक्ट कही भी…देखो स्विमवियर में भी, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में उन्होंने कहा कि टू पीस पहनो।

प्रियंका ने पहनने से मना कर दिया था। तो उसने प्रोफेशनलिज्म के साथ भी अपनी गरिमा बनाए रखी। ये नहीं कि नखरे कर रही हो। इसी इंटरव्यू में मधु ने बताया कि प्रियंका ने सुष्मिता सेन से इंस्पिरेशन ली थी, जबकि लारा दत्ता ने उनके मिस इंडिया के सफर के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लारा ने प्रियंका को रैंप वॉक, साड़ी पहनना और मेकअप करना सिखाया था। ऐसा इसलिए था क्योंकि ब्यूटी पेजेंट में कंटेस्टेंट्स को सब कुछ मैनेज करना होता था। प्रियंका को सिर्फ काजल लगाने की आदत थी।

लारा साल 2000 में मिस यूनिवर्स की विनर भी थीं। प्रियंका और लारा अभी भी दोस्त हैं। जब भी वो दोनों एक शहर में होती हैं, वो मिलती हैं। उल्लेखनीय है कि लारा और प्रियंका ने अपने फिल्मी करिअर की शुरुआत साथ में की थी। उन दोनों ने साल 2003 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘अंदाज’ से अपना डेब्यू किया था। प्रियंका के काम की बात करें तो वह फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू नजर आएंगे। प्रियंका लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

7 मार्च को मधुर भंडारकर के डायरेक्शन में बनी प्रियंका चोपड़ा स्टारर मूवी ‘फैशन’ हो रही री-रिलीज

डायरेक्टर मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' साल 2008 में रिलीज हुई थी। यह उस समय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। इसमें प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और मुग्धा गोडसे की अहम भूमिकाएं थीं। यह फिल्म न केवल दर्शकों को पसंद आई थी, बल्कि इस फिल्म ने प्रियंका और कंगना को नेशनल अवार्ड भी दिलाया था। अब यह फिल्म एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। यह शुक्रवार (7 मार्च) को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी।

इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने का मकसद नई पीढ़ी को इस आइकॉनिक फिल्म से जोड़ना है। पीवीआर आईनॉक्स ने अपने इंस्टाग्राम पर मधुर का एक वीडियो शेयर करके इसकी घोषणा की। मधुर ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि फिल्म फैशन पीवीआर आईनॉक्स में महिला दिवस फिल्म महोत्सव के हिस्से के रूप में फिर से रिलीज हो रही है। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है और इतने सालों बाद भी दर्शकों को पसंद आ रही है, यह देखना अविश्वसनीय है।

यह फिल्म फैशन इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई को उजागर करने के लिए जानी जाती है। कहानी मॉडलिंग और ग्लैमर इंडस्ट्री की हकीकत को बखूबी दिखाती है। फिल्म में प्रियंका ने ‘मेघना माथुर’ नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जो एक छोटे शहर से आकर फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाती है। लेकिन यह दुनिया जितनी चमकदार दिखती है, उतनी ही कड़वी भी होती है। कंगना ने सुपरमॉडल ‘शोनीया’ का रोल प्ले किया था, जो इंडस्ट्री की चकाचौंध में अपनी पहचान खो देती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड