न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हिंदी फिल्म करने को तैयार हैं प्रियंका, बताया हॉलीवुड-बॉलीवुड का अंतर, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का मोशन पोस्टर जारी

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा की पहचान अब ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड में करीब डेढ़ दशक तक काम किया। उनके खाते में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Oct 2024 2:15:12

2 News : हिंदी फिल्म करने को तैयार हैं प्रियंका, बताया हॉलीवुड-बॉलीवुड का अंतर, ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का मोशन पोस्टर जारी

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा की पहचान अब ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड में करीब डेढ़ दशक तक काम किया। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। बाद में प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख कर लिया। वह फिलहाल वहीं पर अपनी एक्टिंग का जादू चला रही हैं। प्रियंका ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचा ली थी। उनके एक बेटी मालती मैरी हैं। प्रियंका अधिकतर समय अमेरिका में ही रहती हैं। प्रियंका हाल ही में भारत दौरे पर आईं थीं। यहां प्रियंका ने परिवार के साथ समय बिताया और कुछ इवेंट्स में हिस्सा लिया।

इस बीच प्रियंका ने फोर्ब्स इंडिया के साथ बातचीत की। इसमें प्रियंका ने कहा कि हर देश अलग है और उनके अपने सांस्कृतिक तरीके और चीजें हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड में बड़ा अंतर यह है कि हॉलीवुड में बहुत सारी कागजी कार्रवाई होती है। 100 ईमेल जो शूटिंग से पहले आपके पास आएंगे। ये बहुत खास है। हॉलीवुड में चीजें काफी प्लानिंग के साथ होती हैं। बॉलीवुड में और भी बहुत कुछ 'जुगाड़' है। हम थोड़े रोमांटिक हैं। हमारे पास बहुत अधिक 'जुगाड़' है और हम काम पूरा कर लेते हैं।

हम इसके बारे में थोड़े रोमांटिक हैं जैसे 'अरे हो जाएगा, कर लेंगे', इसलिए यह काम करने का एक बहुत ही अलग तरीका है। मैं अमेरिका में हिंदी डायलॉग्स मिस करती हूं। यहां अंग्रेजी में डायलॉग्स होते हैं। मुझे जब डब करने का मौका मिलता है तो काफी अच्छा लगता है। मैं हिंदी फिल्म करने के लिए तैयार हूं। मुझे जैसे ही अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो काम करना चाहूंगी। हालांकि अभी मेरे पास कोई ऐसी स्क्रिप्ट नहीं है। लेकिन अगर स्क्रिप्ट आती है तो मैं मना नहीं करती हूं।

‘द साबरमती रिपोर्ट’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे विक्रांत मैसी, इस दिन होगी रिलीज

एक्टर विक्रांत मैसी की मूवी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। फैंस में इसको लेकर काफी क्रेज है। आज गुरुवार (24 अक्टूबर) को फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। इसमें तीव्रता और ताकत को खूबसूरती से कैद किया गया है। यह काफी दिलचस्प लग रहा है, जिसमें एक जलती हुई अखबार की कतरन और बैकग्राउंड में गुस्से से भरी आंखें दिख रही हैं!

इसे देख दर्शकों में उत्सुकता बन गई है कि आगे क्या होने वाला है। फिल्म का टीजर शुक्रवार को सामने आएगी। उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी 2002 की सुबह गुजरात में एक भयानक घटना घटी, जिसने देश को झकझोर दिया। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई, जिसमें 59 तीर्थ यात्रियों और कारसेवकों की जिंदा जलने से जान चली गई। वे सभी अयोध्या से लौट रहे थे। इसी घटना पर ‘द साबरमती रिपोर्ट’ बनी है। मेकर्स का दावा है कि इस फिल्म में कुछ अलग पहलू दिखाए जाएंगे।

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रजेंट मूवी में विक्रांत, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। इसके डायरेक्टर धीरज सरना और प्रोड्यूसर शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन हैं। इसे जी स्टूडियो 15 नवंबर को रिलीज करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार