न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आध्यात्मिक तौर पर मेरे जैसे ही हैं निक : प्रियंका, फिल्मी सितारों ने ऐसे दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। इस बॉलीवुड-हॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 4:14:13

आध्यात्मिक तौर पर मेरे जैसे ही हैं निक : प्रियंका, फिल्मी सितारों ने ऐसे दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। इस बॉलीवुड-हॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी को लेकर फैंस में खासा क्रेज रहता है। उनकी शादी 2018 में हुई थी। उन्होंने शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से की थी। कुछ समय पहले प्रियंका अपने रेस्टोरेंट सोना की ओपनिंग से पहले निक के साथ पूजा करती दिखी थीं। अब प्रियंका ने खुलासा किया है कि कैसे निक और वो दोनों अपने-अपने कल्चर को शादीशुदा जिंदगी में शामिल करने में सफल रहे हैं। प्रियंका ने विक्टोरिया सीक्रेट के वीएस वॉयस पॉडकास्ट में कहा है कि अब जिंदगी में कुछ बड़ा करने से पहले निक मुझे पूजा करने के लिए कहते हैं।

भले ही निक और मैं अलग-अलग धर्म के हैं लेकिन आध्यात्मिक तौर पर हम एक ही हैं। आध्यात्मिक मुद्दे पर हमारे विचार हमेशा एक जैसे होते हैं, खासकर बात जब हमारी फीलिंग, रिलेशनशिप और विश्वास की हो। जाहिर है कि हम अलग-अलग विश्वास के साथ बड़े हुए हैं लेकिन मेरा मानना है कि धर्म सिर्फ एक मैप है जो अंत में हमें एक ही मंजिल पर पहुंचाता है। हम सभी एक ही दिशा में काम करते हैं। मैं घर में खूब पूजा करती हूं। जब भी हम कुछ बड़ा करने वाले होते हैं तो निक पूजा करने के लिए कहते हैं।

priyanka chopra,nick jonas,priyanka nick,amitabh bachchan,Hema Malini,navratri

अमिताभ बच्चन ने शेयर की देवी मां की तस्वीर

देशभर में आज गुरुवार (7 अक्टूबर) से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान देवी मां के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धीदात्री देवी की पूजा की जाएगी। इस मौके पर आम लोगों से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर देवी मां की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ नवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं'।'

अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा हम सबकी रक्षा करे और हमें स्वस्थ रखें।' अभिनेता परेश रावल ने लिखा, "मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री हैं। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण माता का नाम शैलपुत्री पड़ा। इनकी कृपा से धन, धान्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।"अभिनेता संजय दत्त ने मां दुर्गा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,"सभी को ढेर सारी खुशियों और शांति से भरपूर #नवरात्रि की शुभकामनाएं! आपकी सभी सफलताएं और आकांक्षाएं पूरी हों!'

जानें हेमा मालिनी, सुष्मिता सेन व दीपिका ने क्या लिखा...

एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने लिखा, 'शुभ नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं, जब मां दुर्गा 9 दिनों के लिए हमारे बीच रहती हैं, अपना आशीर्वाद बरसाती हैं और बुराई महिषासुर की विजय का जश्न मनाने के लिए विजया दशमी के साथ समाप्त होती हैं। ये पवित्र दिन हम सभी को लाभान्वित करें, सभी के लिए शांति और खुशी लाए। शुभ नवरात्रि!' एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने देवी मां की तस्वीर के साथ लिखा, 'शुभो देवी पक्ष, मां दुर्गा अपनी सारी महिमा में, नई शुरुआत, आशा और साहस की प्रचुरता...और निश्चित रूप से प्यार!!! शुभ दुर्गा पूजा और एक धन्य नवरात्रि आपको और आपके सभी प्रियजनों को।’

रामायण में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने लिखा, 'सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं। मैं अपने घर पर माता की ऐसी ही छवि देखकर बड़ी हुई हूं। वे खुशियां लाएं और हमें वह सब दें जो हमें आध्यात्मिक रूप से बेहतर करने की आवश्यकता है। उनका आशीर्वाद हम पर बरसे और हमारी रक्षा करें। बालिका वधू सहित कई सीरियल में नजर आ चुके एक्टर अनूप सोनी ने अपनी फोटो शेयर कर फैंस को नवरात्रि की बधाई दी। बिग बॉस फेम कुशल टंडन ने मां दुर्गा की फोटो शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर