Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने पिता की मौत के 6 दिन बाद ही रखी थी मां की बर्थडे पार्टी, श्रद्धा ने राहुल के साथ मनाया जन्मदिन

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ लाइमलाइट में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 2:07:52

2 News : प्रियंका ने पिता की मौत के 6 दिन बाद ही रखी थी मां की बर्थडे पार्टी, श्रद्धा ने राहुल के साथ मनाया जन्मदिन

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ लाइमलाइट में रहती है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को बेटी से जुड़ी बातें शेयर करना पसंद है। अब मधु ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि पिता की मौत के सिर्फ 6 दिनों के बाद प्रियंका ने उनके लिए एक पार्टी रखी थी। घर में रिश्तेदार थे, नाच-गाना सब हुआ और पार्टी में जॉन अब्राहम भी शामिल हुए थे। मधु ने लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में कहा कि वे 10 जून को गुजर गए और मेरा बर्थडे 16 जून को होता है।

जिस साल वो गुजरे उस साल मैं 60 साल की हो रही थी और उन्होंने मेरे लिए एक बड़ी पार्टी की प्लानिंग की थी। वो बीमार थे, इसलिए पूरा परिवार पहले से ही घर पर ही था। उनके गुजरने के बाद, हम दुखी थे लेकिन प्रियंका ने जोर दिया कि हम पार्टी जरूर करेंगे और उसने सभी को रुकने के लिए कहा। उसने कहा कि ये वो ही काम है, जिसको पापा भी करना चाहते थे। प्रियंका ने ‘दोस्ताना’ फिल्म के को-स्टार और मेरे फेवरेट जॉन अब्राहम को आधी रात में बुलाया था जैसे कि वह एक बर्थडे का तोहफा हो। सोचिए! प्रियंका ने यह सुनिश्चित किया कि मेरी मां का पल हो, इसलिए उसने एक मजेदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें डीजे और संगीत था।

हालांकि बाकी परिवार इससे खुश नहीं था और उदास बैठा था और हमें जज कर रहा था। वे कह रहे थे कि देखो उसे! वह नाच रही है! क्या उसे अपने पति का दुख नहीं है? इस बीच, मैं सोच रही थी कि मेरी बेटी ने यह सब किया, मेरे बच्चों ने इतनी मेहनत की. वे सभी दुखी और शोक में हैं, लेकिन यह वही है जो वह अपने पिता का सम्मान कर रही है। प्रियंका ने यहां तक कहा कि मैं उनकी इच्छा का सम्मान कर रही हूं और तुम सबको भी ऐसा ही करना होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का साल 2013 में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 62 साल की उम्र में निधन हो गया था। वे भारतीय सेना में डॉक्टर थे। प्रियंका उनके काफी करीब थीं। प्रियंका जल्द ही राजामौली की फिल्म के साथ भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वह अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बाद से हॉलीवुड में ही काम कर रही हैं।

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का वीडियो हो रहा है वायरल

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सोमवार (3 मार्च) को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। श्रद्धा का बर्थडे सेलिब्रेशन पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। इस खास दिन को मनाने के लिए श्रद्धा ने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ मुंबई के बाहर समय बिताया और फिर गेटवे ऑफ इंडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो गया। दोनों व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा और उनके बॉयफ्रेंड बोट से उतरते नजर आ रहे हैं।

राहुल जैसे ही पैपराजी को देखते हैं वह तुरंत ही आगे बढ़ जाते हैं और श्रद्धा उनके पीछे-पीछे आ रही होती हैं। इस दौरान राहुल और श्रद्धा कपूर बॉडी लैंग्वेज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शंस आईं। उल्लेखनीय है कि श्रद्धा और राहुल की जोड़ी इस समय मीडिया की नजरों में है। इससे पहले भी दोनों कई सार्वजनिक आयोजनों में साथ शिरकत चुके हैं।

कुछ समय पहले अहमदाबाद में एक वेडिंग रिसेप्शन के दौरान दोनों एक साथ आए थे। इस मौके पर श्रद्धा ने गोलगप्पे खाते हुए अपनी तस्वीर भी शेयर की थी। हालांकि श्रद्धा और राहुल ने अभी तक सार्वजनिक रूप से रिश्ता स्वीकार नहीं किया है। श्रद्धा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘स्त्री 2’ थी, जो ब्लॉकबस्टर रही।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका