न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! रुबीना ने बॉडी शेमिंग पर ट्रोलर्स को दी यह नसीहत

सोशल मीडिया पर अक्सर देखने में आता है कि बड़ी हस्तियों से जुड़ी बेसिर-पैर की बात चुटकियों में दूर तक फैल जाती है। इसमें यूजर्स जरा भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 1:03:47

प्रियंका ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! रुबीना ने बॉडी शेमिंग पर ट्रोलर्स को दी यह नसीहत

सोशल मीडिया पर अक्सर देखने में आता है कि बड़ी हस्तियों से जुड़ी बेसिर-पैर की बात चुटकियों में दूर तक फैल जाती है। इसमें यूजर्स जरा भी दिमाग नहीं लगाते कि खबर सच है या झूठ, बस वे उसे चटखारे लेते हुए आगे फॉरवर्ड करते जाते हैं। अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की जोड़ी को लेकर भी इंटरनेट की दुनिया में कुछ ऐसा ही चल रहा है। कहा जा रहा है कि प्रियंका-निक के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और वे जल्द ही तलाक ले सकते हैं। हालांकि इस मामले में फिलहाल दोनों ही सितारों की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। उल्टे इस बीच दोनों का प्यार जरूर बढ़ता हुआ दिखा।

दरअसल पिछले हफ्ते प्रियंका ने अचानक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नाम के पीछे से सरनेम 'जोनस' हटा दिया। इससे उनके तलाक की अटकलें लगाई जाने लगीं। इन खबरों के बीच निक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिस पर प्रियंका ने प्यार से भरपूर रिएक्शन दे सब अफवाहों पर विराम लगा दिया। वीडियो में निक को डम्बल्स उठाए वर्कआउट करते देखा जा रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मंडे मोटिवेशन। चलो यह हासिल करें।' प्रियंका ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जबरदस्त, मैं तुम्हारी बाहों में मरना चाहती हूं।' इसके साथ उन्होंने हार्ट और प्यार वाले इमोजी बनाए।

प्रियंका चोपड़ा की मां ने भी अफवाहों को किया खारिज

इस बीच, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मधु ने कहा कि यह सब बकवास है और अफवाहें न फैलाएं। उन्होंने चाहे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से नाम हटा दिया हो लेकिन प्रियंका, निक को अपना प्यार और समर्थन दे रही हैं। बीते हफ्ते नाम बदलने के बाद प्रियंका ने अपने लॉस एंजेलस वाले घर की दिवाली पार्टी की फोटोग्राफ शेयर की हैं। उसमें उन्होंने लिखा कि वह निक को याद कर रही हैं।

जब सिंगर निक जोनस ने टाइप 1 शुगर होने के बारे में लिखा जिसे प्रियंका ने भी लाइक किया। प्रियंका और निक जोनस दिसंबर में अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेंगे। गौरतलब है कि प्रियंका और निक की शादी 2018 में राजस्थान के जोधपुर में बिल्कुल शाही अंदाज में हुई थी। हिंदू रीति-रिवाज के साथ उन्होंने ईसाई धर्म के अनुसार भी शादी की। शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।

priyanka chopra,nick jonas,rubina dilaik,madhu chopra,bigg boss-14,bollywood news in hindi

बिग बॉस-14 की विजेता रुबीना का कोरोना रिकवरी के दौरान बढ़ गया 7 किलो वजन

एक्ट्रेस और बिग बॉस-14 की विनर रुबीना दिलैक पिछले दिनों कोविड-19 बीमारी से उबरी हैं और अपने काम पर लौटी हैं। ठीक होने के दौरान रुबीना ने सात किलो वेट गेन किया। रुबीना ने ही यह जानकारी शेयर की थी। इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। अब रुबीना ने बॉडी शेमिंग करने वालों को करारा जवाब दिया है। रुबीना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटो शेयर की। इनमें वे पीले स्वेटर में नजर आ रही हैं। उन्होंने बाल खोले हुए हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

रुबीना ने ट्रोलर्स को नसीहत देते हुए लिखा, 'मैं देख रही हूं कि मेरे बढ़े हुए वजन को लेकर आप बहुत परेशान दिख रहे हैं और मुझे नफरत भरे मैसेज भेज रहे हैं। आप लोग धमकी दे रहे हैं कि मैं मोटी हो गई हूं, अच्छे कपड़े नहीं पहन रही हूं तो आप मेरे फैन नहीं रहेंगे तो मैं इन बातों से बहुत निराश हूं। आपके लिए मेरे टैलेंट से ज्यादा मेरी फिजीक ज्यादा जरूरी है। मैं अपने फैंस का बहुत सम्मान करती हूं इसलिए खुद को मेरा फैन कहना बंद कर दीजिए।’

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर