न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका ने उम्र को लेकर उड़ाया निक का मजाक! अली गोनी ने शेयर किया मजेदार मीम, अवार्ड से चूके वीर दास

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर प्रियंका और उनके पति निक जोनास की तलाक संबंधी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 2:26:05

प्रियंका ने उम्र को लेकर उड़ाया निक का मजाक! अली गोनी ने शेयर किया मजेदार मीम, अवार्ड से चूके वीर दास

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर प्रियंका और उनके पति निक जोनास की तलाक संबंधी खबरों ने जोर पकड़ लिया था। अब प्रियंका ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने तहलका मचा दिया है। प्रियंका ने निक का मज़ाक बनाते हुए वीडियो डाला है जो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे निक और उनके भाइयों को रोस्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रियंका, निक और उनके बीच ऐज गैप को लेकर भी मजाक भी बना रही हैं। प्रियंका कहती हैं कि आज मैं यहां आकर खुद को बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।

मैं निक और उनके भाइयों को रोस्ट करूंगी। मैं भारत से हूं जहां कल्चर, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का भंडार है इसलिए जोनस ब्रदर्स वहां मजबूत नहीं हो पाए। निक और मेरे बीच उम्र में 10 साल का अंतर है और 90 के दशक के कई पॉप कल्चर रिफरेंस हैं जो उसे समझ नहीं आते हैं। कई बार तो मुझे उसे ये सब समझाना पड़ता है। कई बार हम दोनों एक-दूसरे को कुछ बातें सिखाते हैं। जैसे उसने मुझे टिक टॉक चलाना सिखाया तो मैंने उसे दिखाया कि एक कामयाब एक्टिंंग करियर कैसा होता है। प्रियंका ने जो वीडियो क्लिप शेयर किया है उसका प्रसारण जल्द ही नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। प्रियंका व निक ने दिसंबर 2018 में शादी की थी।

priyanka chopra,nick jonas,aly goni,vir das,bollywood news in hindi

प्रियंका-निक की तलाक की अफवाहों पर अली गोनी ने यूं कसा तंज

बिग बॉस फेम और टीवी एक्टर अली गोनी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका और निक के तलाक को लेकर चल रही अफवाहों का मजाक उड़ाने वाला एक मीम शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए। इस मीम को गोनी ने भले ही इंस्टा पर शेयर किया है, लेकिन उन्होंने इसके साथ कोई इमोजी और कैप्शन नहीं लिखा। ये पोस्ट और मीम अब वायरल हो गए हैं। गोनी ने जिस मीम को शेयर किया है उसमें दो तस्वीरें हैं।

पहली फोटो में निक जिम में वर्कआउट करते दिख रहे हैं और उस पर प्रियंका के पुराने वाले सरनेम के साथ कमेंट किया गया है कि-डैम मैं अभी तुम्हारी बाहों में मर गई। दूसरी फोटो में प्रियंका गैंगस्टर के आगे खड़ी दिख रही हैं, जिसके हाथों में बंदूकें हैं। इस फोटो पर लिखा है-आराम करो बॉयज..ब्रेकअप नहीं हुआ है। बहरहाल गोनी की बात करें तो वे हाल ही एक्ट्रेस अनुष्का रंजन और आदित्य सील की शादी में नजर आए थे। वे गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन के साथ शादी में आए हुए थे। गोनी बिग बॉस 14 के फाइनलिस्ट में से एक थे। इस शो में जैस्मीन भी थीं।

priyanka chopra,nick jonas,aly goni,vir das,bollywood news in hindi

वीर दास पर लगा था भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

कॉमेडियन वीर दास को अपने कॉमेडी स्पेशल 'Vir Das : For India' के लिए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला था। हालांकि वे इस अवार्ड से चूक गए। वीर को भले ही ये अवार्ड न मिला हो, लेकिन उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथियों से सपोर्ट जरूर मिला है। प्रियंका चोपड़ा ने भी वीर के नॉमिनेशन पर उन्हें बधाई देते हुए रिएक्ट किया है। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "बधाई वीर दास, आपने हमारा मान बढ़ाया।"

हाल ही में वीर अपने एक वीडियो के कारण सुर्खियों में थेI ‘come from two Indias' वाले इस वीडियो को वीर ने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। एक वकील ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए वीर पर 'भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी' करने का आरोप लगाया था। ये शो अमेरिका के वाशिंगटन डीसी के कैनेडी सेंटर में परफॉर्म किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर