न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका की मां ने बताई फिल्म इंडस्ट्री की असलियत, रवीना इसलिए नहीं रख पाईं राजनीति में कदम

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो देश के साथ विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं। बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम करने के बाद अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Nov 2024 1:39:08

2 News : प्रियंका की मां ने बताई फिल्म इंडस्ट्री की असलियत, रवीना इसलिए नहीं रख पाईं राजनीति में कदम

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो देश के साथ विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं। बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम करने के बाद अब वह हॉलीवुड में अपनी चमक बिखेर रही हैं। उन्होंने वहां साल 2017 में फिल्म 'बेवॉच' से डेब्यू किया था। प्रियंका के लिए ये मुकाम हासिल करना इतना आसान नहीं रहा। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मुश्किलों का सामना किया। हाल ही में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया कि उनकी बेटी के फिल्मों में कदम रखने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री की सारी गंदगी देखी थी।

मधु ने हाल ही ‘ब्रेकिंग स्टीरियोटाइप्स’ पॉडकास्ट के साथ बात की। इसी दौरान मधु ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री हमारे लिए बिल्कुल नई थी। हमारी आखों में स्टार्स थे। मैंने ये नहीं सोचा था कि ये नरक का गड्ढा है। ऐसी नेगेटिव बातें हमारे दिमाग में नहीं आई थीं, लेकिन जब हम वाकई में अंदर आए तो हमने उसमें गंदगी और खराब हिस्सा देखा। ये सब देखकर शुरू-शुरू में थोड़ी तकलीफ तो होती थी। जब हम पर इंडस्ट्री की सच्चाई हावी हो रही थी तो प्रियंका ने सिचुएशन को संभाला। प्रियंका ने मुझे बैठाकर समझाया। उसने मुझसे कहा था कि आप अपनी बेटी को अच्छी तरह से जानते हैं तो ये सब बकवास पर क्यों यकीन करना?

उनके ऐसे समझाने के बाद सब कुछ ठीक हो गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका को साल 2023 में 'सिटाडेल' में देखा गया था। वह अब एक्शन-कॉमेडी मूवी 'हेड्स ऑफ स्टेट' की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा वह 'सिटाडेल 2' पर भी काम कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियंका जब भी काम से फ्री होती हैं तो पति सिंगर निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हैं।

priyanka chopra,actress priyanka chopra,madhu chopra,priyanka mother madhu chopra,film industry,raveena tandon,actress raveena tandon,raveena politics,raveena video

रवीना का पुराना वीडियो हो रहा वायरल, कहती हैं कि मैं सच को झूठ में नहीं बदल सकती...

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने साल 1991 में सलमान खान के अपोजिट फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से डेब्यू किया था। उनकी पिछली फिल्म इसी साल आई ‘पटना शुक्ला’ थी, जिसमें उन्होंने एक वकील की भूमिका निभाई थीं। इस बीच रवीना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि राजनीति की दुनिया में वह कदम क्यों नहीं रख पाईं। रवीना कहती हैं कि ईमानदारी और गलत कामों को बर्दाश्त न कर पाने की उनकी आदत के कारण उनके राजनीति में बने रहना चुनौतीपूर्ण हो जाता।

रवीना ने कहा कि मैं जिस दिन राजनीति में आऊंगी तो मेरे इस व्यवहार की वजह से मुझे जल्द ही कोई गोली मार देगा। मैं सच को झूठ में नहीं बदल सकती। मेरे लिए यह मुश्किल हो जाता है क्योंकि जो भी मुझे नापसंद होता है, वह मेरे चेहरे पर झलकता है और फिर मैं उसके लिए लड़ना शुरू कर देती हूं। आज की दुनिया में ईमानदारी शायद सबसे अच्छी नीति नहीं है। इसलिए जब भी कोई मुझसे राजनीति में शामिल होने के लिए कहता है तो मैं कहती हूं कि मैं आई तो बहुत जल्द मेरी हत्या कर दी जाएगी।

बता दें यह वीडियो साल 2022 का है, जो एक्स (ट्विटर) पर एक इंटरेक्टिव सेशन का है। रवीना ने वीडियो में बताया कि एक समय ऐसा भी आया था, जब वह राजनीति में आने पर गंभीरता से विचार कर रही थीं। उन्हें पश्चिम बंगाल, पंजाब और मुंबई समेत देश के कई क्षेत्रों में राजनीतिक सीटों के लिए प्रस्ताव मिले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री