न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस फिल्म के साथ हो सकती है प्रियंका की बॉलीवुड में वापसी, एक्ट्रेस ने शेयर की यह पोस्ट तो लगने लगीं अटकले

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं। बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने के बाद फिलहाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Aug 2025 11:47:19

इस फिल्म के साथ हो सकती है प्रियंका की बॉलीवुड में वापसी, एक्ट्रेस ने शेयर की यह पोस्ट तो लगने लगीं अटकले

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं। बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेरने के बाद फिलहाल प्रियंका हॉलीवुड में भी अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। खास तौर से अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बाद से प्रियंका वहीं पर सैटल हो गई हैं और उन्हीं प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। प्रियंका की हिंदी सिनेमा में पिछली फिल्म 2019 में आई ‘द स्काई इज पिंक’ थी। अब खबरें आ रही हैं कि प्रियंका की बॉलीवुड में वापसी होने वाली है। माना जा रहा है कि वह दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म में नजर आ सकती हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक पोस्ट के साथ इंटरनेट पर हलचल मचा दी।

प्रियंका ने भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013) से अपने डांस नंबर ‘राम चाहे लीला चाहे’ को ट्रिब्यूट दिया। प्रियंका ने इसके कैप्शन में लिखा, “जब संजय सर मेरे पास यह गाना लेकर आए, तो यह एक मुश्किल फैसला था, लेकिन एक फिल्ममेकर के तौर पर उन्होंने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। उनका क्रिएटिव दिमाग, लजीज खाने के साथ उनकी पुरानी यादें ताजा करने वाली कहानियां, कला और संगीत से लेकर नृत्य तक की बातचीत…बीते जमाने की खूबसूरती और भविष्य की झलक।

और फिर उन्होंने गाना बजाया…और मुझे एहसास हुआ कि मैं वही हूं। संजय सर के मार्गदर्शन में, रवि वर्मन की सिनेमैटोग्राफी निखर गई और विष्णु देवा की कोरियोग्राफी जादुई थी। डांस सीक्वेंस को परफेक्ट बनाने के लिए मैं और वो रोज लंच ब्रेक में रिहर्सल करते थे। इससे बहुत अच्छी यादें ताजा हो जाती हैं।”

प्रियंका इन दिनों डायरेक्टर एसएस राजामौली की साउथ इंडियन मूवी में भी हैं बिजी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका की यह पोस्ट किसी आने वाले प्रोजेक्ट की ओर एक इशारा हो सकता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि भंसाली के डायरेक्शन में बन रही ‘लव एंड वॉर’ में प्रियंका का स्पेशल एपिरियंस हो सकता है। माना जा रहा है कि प्रियंका का इस फिल्म में एक स्पेशल डांस नंबर होगा। हालांकि मेकर्स की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की अहम भूमिकाएं हैं। वैसे प्रियंका इन दिनों साउथ इंडियन स्टार महेश बाबू और डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ SSMB29 में काम कर रही हैं। इस फिल्म को 1000 करोड़ के बजट के साथ तैयार किया जा रहा है। इसमें प्रियंका नेगेटिव रोल निभाती हुई दिखेंगी। फिल्म के सिलसिले में प्रियंका अक्सर हैदराबाद आती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी