न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ऑस्कर के लिए चयनित फिल्म की कार्यकारी निर्माता, इस एक्टर ने फॉलो की थी बहुत घटिया Diet

ग्लोबल स्टार बनी चुकीं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय हैं। प्रियंका इन दिनों ज्यादातर हॉलीवुड प्रोजेक्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 12:53:59

2 News : प्रियंका ऑस्कर के लिए चयनित फिल्म की कार्यकारी निर्माता, इस एक्टर ने फॉलो की थी बहुत घटिया Diet

ग्लोबल स्टार बनी चुकीं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय हैं। प्रियंका इन दिनों ज्यादातर हॉलीवुड प्रोजेक्ट में ही नजर आती हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बाद से वह विदेश में ही सैटल हो चुकी हैं। इस बीच प्रियंका के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्म 'अनुजा' के लिए कार्यकारी निर्माता के रूप में शामिल हुई हैं।

प्रियंका ने कहा कि यह खूबसूरत फिल्म एक ऐसे विषय पर प्रकाश डालती है जो दुनियाभर के लाखों बच्चों को प्रभावित करता है, जो एक ऐसे भविष्य के बीच असंभव फैसले का सामना करते हैं जिसे उन्होंने अभी तक नहीं देखा है और उनके वर्तमान की वास्तविकताएं हैं। अनुजा एक मार्मिक, विचारोत्तेजक फिल्म है जो विकल्पों की शक्ति और वे हमारे जीवन को कैसे दिशा और आकार देते हैं, इस पर गहराई से विचार करने के लिए प्रेरित करती है। मुझे इस तरह के अभूतपूर्व और प्रभावशाली प्रोजेक्ट से जुड़ने पर बेहद गर्व है।

बता दें ‘अनुजा’ एक 9 वर्षीय करेक्टर पर केंद्रित फिल्म है, जो अपनी बड़ी बहन पलक के साथ एक बैक-एली गारमेंट फैक्ट्री में काम करती है। कहानी युवा नायक को फॉलो करती है, वह एक ऐसे फैसले का सामना करती है जो उसके भविष्य और उसके परिवार दोनों को प्रभावित करेगा। इस फिल्म का निर्माण सलाम बालक ट्रस्ट (SBT) के सहयोग से किया गया है, जो मीरा नायर के परिवार द्वारा स्थापित एक गैर-लाभकारी संस्था है जो सड़क पर रहने वाले और काम करने वाले बच्चों को सपोर्ट करती है। मिंडी कलिंग फिल्म के निर्माताओं में से एक हैं।

इस बीच अमेरिका के फिल्मी शहर लॉस एंजलिस के जंगलों में भीषण आग से 5 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घर जलकर खाक हो गए। ऐसे में ऑस्कर नॉमिनेशन की तारीखों को भी आगे बढ़ा दिया गया है। प्रियंका ने भी इस हादसे को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, “जो भी इस आग की चपेट में आए हैं मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। उम्मीद करती हूं कि आप भी सुरक्षित होंगे। तेजी से बढ़ती आग ने हजारों एकड़ जमीन और सैकड़ों घरों को तबाह कर दिया है। उन सभी सिपाहियों को मेरा सलाम है जो आगे बढ़कर रात भर से लोगों की मदद कर रहे हैं। आपके बिना थके लगातार काम करने की स्प्रिट को मेरा सलाम है।”

रोहित रॉय को ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ फिल्म के लिए घटाना था वजन...

दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल ‘स्वाभिमान’ में ‘ऋषभ मेहता’ के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हुए एक्टर रोहित रॉय (56) ने टीवी के साथ सिनेमा में भी काम किया है। इस बीच रोहित ने अपनी फिटनेस को लेकर की गई गलती से जुड़ा एक खास अनुभव शेयर किया है। रोहित ने साइरस ब्रोचा के साथ बातचीत में कहा कि मैंने बहुत ही घटिया डाइट फॉलो की थी। मुझे ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ फिल्म (2007) के लिए वजन घटाना था।

एकदम दुबला-पतला दिखना था इसलिए मैं लिक्विड डाइट पर चला गया। मैंने इस डाइट से 25-26 दिनों में 16 किलो वजन घटा लिया था। ये डाइट बहुत खतरनाक है। इस डाइट से ऑर्गन खराब हो सकते हैं इसलिए मैं इसे घटिया डाइट कहता हूं। मैं जिंदगी में कभी भी इस तरह की डाइट दोबारा फॉलो नहीं करूंगा। किसी कीमत पर नहीं करूंगा।

मैंने ऐसे बहुत सारे हॉलीवुड एक्टर्स की कहानियां सुनी हैं जो इस तरह की डाइट फॉलो करते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कुछ तो इस डाइट की वजह से मर गए हैं। मैं हमेशा कहता हूं, मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट पर मत जाओ; मैं वहां पर वही फोटो अपलोड करता हूं जो बेस्ट होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ