न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने की गरीब आदमी की मदद, वीडियो वायरल, अर्जुन के रिलेशनशिप स्टेटस पर इस एक्टर ने दी जानकारी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटैंड की थी। प्रियंका ने शादी की सभी रस्मों में पूरे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 2:30:00

2 News : प्रियंका ने की गरीब आदमी की मदद, वीडियो वायरल, अर्जुन के रिलेशनशिप स्टेटस पर इस एक्टर ने दी जानकारी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटैंड की थी। प्रियंका ने शादी की सभी रस्मों में पूरे जोश व उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके साथ पति निक जोनास, बेटी मालती मैरी और सास-ससुर भी थे। उसके बाद वह एसएस राजामौली की फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद चली गई थीं। प्रियंका मंगलवार (18 फरवरी) को फिर से मुंबई लौटीं। वह कलिना एयरपोर्ट पर नजर आईं। अब प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक गरीब आदमी की मदद करती दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका एयरपोर्ट से कार में बैठकर बाहर निकलती हैं। इस दौरान वह ग्रे स्वेट पैंट, मैचिंग ग्रे टॉप और एक कैप में कैजुअल लुक में स्पॉट हुईं। प्रियंका का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उन्हें अपनी कार में बैठने के बाद एयरपोर्ट से बाहर आते हुए देखा गया। एक्ट्रेस की गाड़ी रेड लाइट पर रुकती है। जहां उनकी कार के पास एक जरूरतमंद आदमी उनसे मदद मांगता है। प्रियंका ने उस शख्स को देखा और उसकी हेल्प की। एक्ट्रेस ने अपनी कार के अंदर से ही हाथ बाहर निकाला और जरूरतमंद व्यक्ति को कुछ पैसे दिए।

प्रियंका ने ऐसा करते हुए अपना चेहरा छुपाए रखा। उल्लेखनीय है कि प्रियंका पिछले काफी समय से भारत में हैं। प्रियंका के भाई की शादी 7 फरवरी को हुई थी। प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट पर नजर डालें तो वह साल 2026 में राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म SSMB29 से हिंदुस्तानी सिनेमा में वापसी करेंगी। फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि प्रियंका नेगेटिव शेडमें नजर आएंगी।

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अर्जुन कपूर के साथी कलाकार हर्ष गुजराल ने कही यह बात

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहों ने लंबे समय तक सुर्खियां बटोरीं। आखिरकार अर्जुन ने अक्टूबर 2024 में ‘सिंघम अगेन’ फिल्म की एक प्रमोशन इवेंट के दौरान इस बात की पुष्टि कि अब दोनों अलग हो चुके हैं। फैंस के मन में सवाल है कि क्या अर्जुन आगे बढ़ चुके हैं या वे अभी भी सिंगल हैं। हाल ही ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अर्जुन के सह कलाकार हर्ष गुजराल ने इसका खुलासा किया है। कॉमेडियन हर्ष फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

इस दौरान जब लव ट्रायंगल और रिश्तों की सीमाओं पर चर्चा हुई, तो हर्ष ने मजाकिया अंदाज में अर्जुन के रिलेशनशिप स्टेटस पर भी टिप्पणी की। हर्ष ने कहा कि मेरे लिए ये सच है कि मेरी रियल लाइफ में अभी एक भी नहीं, मैं सिंगल चल रहा हूं और अर्जुन भाई भी रियल लाइफ में सिंगल चल रहे हैं। तो हम लोग इस फिल्म के लिए कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले अर्जुन इसी फिल्म में उनकी सह-कलाकार भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे।

इस दौरान जब भूमि दर्शकों से बात कर रही थीं, तभी एक फैन ने अचानक मलाइका का नाम जोर से पुकारा। अर्जुन इस रिएक्शन से चौंक गए और अपनी हंसी रोकने की कोशिश करने लगे। उनकी यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उल्लेखनीय है कि यह कॉमेडी मूवी 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ