न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका ने लगवाई पिया के नाम की मेहंदी, प्रेमानंदजी ने एल्विश से कहा-दिन में 10000 बार करो राधा नाम का जप…

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और इसी के चलते फैंस के दिलों पर भी राज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Oct 2025 12:43:12

2 News : प्रियंका ने लगवाई पिया के नाम की मेहंदी, प्रेमानंदजी ने एल्विश से कहा-दिन में 10000 बार करो राधा नाम का जप…

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं और इसी के चलते फैंस के दिलों पर भी राज कर रही हैं। प्रियंका से जुड़ी कोई न कोई खबर लगातार सामने आती रहती है। प्रियंका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से अमेरिकी एक्टर व सिंगर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। अब वे एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के माता-पिता हैं। इस बीच प्रियंका ने अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगवाई है। दरअसल शुक्रवार (10 अक्टूबर) करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा जिसके लिए प्रियंका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए मेहंदी की झलक दिखाई है। प्रियंका के साथ मालती के हाथों में भी मेहंदी लगी है। प्रियंका ने अपनी हथेलियों पर ‘निकोलस' लिखवाया है। प्रियंका ने बहुत खूबसूरत सी अरेबिक मेहंदी डिजाइन बनवाई है। मालती ने हाथों में फूल औऱ बटरफ्लाई बनवाए हैं। प्रियंका की ये मेहंदी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि निक का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। प्रियंका हर साल अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। फिर रात में चांद को देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं।

प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लगातार अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट फैंस को देती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कई फोटो शेयर की थी, जिनमें मालती डांस करती दिख रही थीं। इसके अलावा प्रियंका ने ईशान खट्टर और दीया मिर्जा के साथ भी पोज दिए। प्रियंका के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो वह अब एसएस राजामौली की फिल्म ssmb29 में दिखेंगी। इस फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है। शूटिंग के लिए प्रियंका हैदराबाद आई थीं। इसके अलावा वह ‘कृष 4’ में भी नजर आएंगी।

प्रेमानंदजी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए वृंदावन पहुंचे एल्विश यादव

‘बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव हाल ही में वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमानंदजी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एल्विश हाथ में कुछ सामान लिए खड़े नजर आ रहे हैं। प्रेमानंदजी से परिचय के दौरान उन्हें नाम जप की सलाह दी गई। प्रेमानंदजी ने एल्विश से पूछा, “क्या तुम नाम जप करते हो? थोड़ा तो कर लिया करो। तुम्हारी प्रगति पिछले पुण्य की वजह से है, लेकिन अब वर्तमान में शक्ति कहां है? नाम की शक्ति को अपनाओ, इसे अंगूठी की तरह पहन लो।

राधा राधा राधा…कम से कम 10000 बार नाम जप तो करो, करोगे न?” इस प एल्विश ने कहा, “जी, करूंगा।” महाराज ने दोबारा पूछा, “कितने?” एल्विश ने जवाब दिया, “10000.” प्रेमानंदजी ने कहा कि दिन के 24 घंटों में जब भी समय मिले, मन ही मन राधा राधा जपते रहो। हमारे देश के कई युवा ऐसे हैं, जिन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।

अगर ये युवा शराब की बोतल लेकर ग्लास में डालकर पिएंगे, तो लाखों लोग पीने को तैयार हो जाएंगे लेकिन अगर ये राधा नाम लेंगे, तो लाखों लोग राधा बोलेंगे। तुम राधा नाम ले रहे हो, तो हमें भी बोलना चाहिए। इसलिए हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हमारे युवा नशे और बुरी आदतों से मुक्त हों। नशा करने वालों का अंतिम परिणाम अच्छा नहीं होता। हम अंतिम परिणाम की बात करते हैं, रास्ता सही होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह