न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राजामौली के वीडियो पर रिएक्शन दे प्रियंका ने दिया संकेत, परेश की ‘द स्टोरीटेलर’ का ट्रेलर रिलीज

‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी मास एक्शन ड्रामा फिल्में करने वाले साउथ फिल्म डायरेक्टर राजामौली अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं। राजामौली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 2:31:01

2 News : राजामौली के वीडियो पर रिएक्शन दे प्रियंका ने दिया संकेत, परेश की ‘द स्टोरीटेलर’ का ट्रेलर रिलीज

‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी मास एक्शन ड्रामा फिल्में करने वाले साउथ फिल्म डायरेक्टर राजामौली अगले प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं। राजामौली ‘टॉलीवुड के प्रिंस’ कहे जाने वाले एक्टर महेश बाबू के साथ फिल्म SSMB29 करने जा रहे हैं। इस फिल्म को लेकर पिछले तीन साल से अटकलें लगाई जा रही हैं। अब राजामौली ने अपनी नई पोस्ट में बता दिया है कि फिल्म शुरू होने जा रही है। राजामौली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक शेर के साथ मुस्कुरा रहे हैं। राजामौली ने आज शनिवार (25 जनवरी) को अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है।

राजामौली इसमें इंडियन पासपोर्ट को हाथ में लिए और पीछे पिंजरे में बंद शेर को देख मुस्कुरा रहे हैं। राजामौली ने कैप्शन में लिखा है, “कैप्चर्ड।” इस पोस्ट पर महेश बाबू का तेलुगू और प्रियंका चोपड़ा का हिंदी में कमेंट आया है। प्रियंका ने इस पोस्ट पर ‘फाइनली’ लिखा है। गौरतलब है कि प्रियंका इन दिनों हैदराबाद में हैं और उन्होंने हाल ही एक मंदिर का दौरा किया था। प्रियंका तेलुगू सिनेमा में लौट रही हैं।

प्रियंका ने साल 2005 में साई रवि की फिल्म ‘अपुरुपम’ से टॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिलहाल राजामौली की फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि यह एक जंगल एडवेंचर फिल्म होगी। राजामौली इसके लिए अफ्रीकी जंगलों का मुआयना कर चुके हैं। महेश बाबू इसमें बजंरग बली के रूप में नजर आ सकते हैं। फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है।

परेश रावल ने कहा, यह सिर्फ एक कहानी नहीं है, यह जज्बात का एक सफर है...

एक्टर परेश रावल बरसों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। वे चरित्र अभिनेता के रूप में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहते हैं। विलेन के रूप में करिअर शुरू करने के बाद उन्होंने कॉमेडी में भी खूब रंग जमाया। इस बीच परेश की फिल्म ‘द स्टोारीटेलर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म महान फिल्मकार सत्यजीत रे की प्रतिष्ठित लघु कथा ‘गोल्पो बोलो तारिणी खुरो’ से प्रेरित है। इसके डायरेक्टर अनंत नारायण महादेवन हैं।

फिल्म में परेश के साथ आदिल हुसैन, रेवती और तनिष्ठा चटर्जी के भी अहम रोल हैं। यह फिल्म 28 जनवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। परेश ने कहा कि ‘तारिणी खुरो’ का किरदार निभाना ज्ञान, हाजिरजवाबी और आश्चर्य की दुनिया में कदम रखने जैसा था। यह सिर्फ एक कहानी नहीं है, यह जज्बात का एक सफर है जो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके जेहन में रहता है।

मुझे बेहद खुशी है कि ‘द स्टोरीटेलर’ अब डिज्नी+हॉटस्टार के जरिए घर-घर तक पहुंचेगी। मैं इस फ़िल्म के जादू, हास्य और कहानी को हर किसी तक पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह मेरी आत्मा का एक हिस्सा है जिसे मैं दर्शकों के साथ साझा कर रहा हूं। फिल्म को जियो स्टूडियोज, पर्पज एंटरटेनमेंट और क्वेेस्ट फिल्म्स की प्रोडक्शन कंपनी के तहत ज्योति देशपांडे, सलिल चतुर्वेदी, सौभाग्य चटर्जी, शुभा शेट्टी के कुशल निर्माण में बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ