न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वड़ा पाव की जगह हॉट डॉग पसंद बता ट्रॉल हुईं प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, ‘पानी’ को मिले अवार्ड्स पर ऐसे जताई खुशी

प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। उनकी बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बन चुकी है। सिंगर निक जोनास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 July 2025 12:33:23

2 News : वड़ा पाव की जगह हॉट डॉग पसंद बता ट्रॉल हुईं प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, ‘पानी’ को मिले अवार्ड्स पर ऐसे जताई खुशी

प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। उनकी बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बन चुकी है। सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बाद से वह अमेरिका में सैटल हो गई हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर अक्सर निक और बेटी मालती मैरी के साथ फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस को खुश होने का मौका देती रहती हैं। फिलहाल प्रियंका अपने काम और पर्सनल लाइफ के बजाय फूड चोइस को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल हाल ही में उनकी नई फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रीमियर के दौरान एक इंटरव्यू में प्रियंका ने जब वड़ा पाव की जगह हॉट डॉग को फेवरेट बताया तो फैंस काफी हैरान रह गए।

प्रियंका से देसी फूड्स और वेस्टर्न स्नैक्स के बीच चुनाव करने के लिए कहा गया तो उन्होंने बेझिझक हॉट डॉग का नाम लिया। इतना ही नहीं, समोसे और एंपनाडा के बीच भी वो तुरंत जवाब नहीं दे पाईं। इस पर कई फैंस ने अपनी नाराजगी जताई और उन्हें कम देसी कहने लगे। एक यूजर ने लिखा, “हमारी देसी गर्ल अब देसी नहीं रही। अब वो परदेसी गर्ल हो गई हैं।” वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, “वड़ा पाव से ऊपर हॉट डॉग्स कौन चुनता है।” एक ने लिखा, “प्रियंका व्हाइट बनने की बहुत कोशिश कर रही थीं।”

बात बहुत बढ़ जाने तथा सोशल मीडिया पर लगातार ट्रॉल किए जाने से आहत प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुष्कक सिद्धू ने उनसे फूड चॉइस को लेकर तंज कसा। वीडियो में पुष्पक ने प्रियंका से पूछा कि जब आपसे समोसा और बाकी देसी फूड्स के बीच में चुनने को कहा गया तो सोचने में इतना समय क्यों लिया? इस पर प्रियंका ने मजेदार अंदाज में कहा, “वाह भाई मुझे नहीं पता था कि देसी होने के लिए कोई सिलेबस भी होता है। इतना भी मामला सीरियस नहीं है।” प्रियंका का ये जवाब तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें प्रियंका की फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। इसमें रेसलर जॉन सीना और इदरीस एल्बा भी हैं।

priyanka chopra,actress priyanka chopra,priyanka hot dog,priyanka vada paav,heads of state movie,paani,paani movie,marathi filmfare awards 2025

फिल्मफेयर मराठी अवार्ड्स 2025 में छायी रही ‘पानी’ मूवी, प्रियंका ने लिखा…

प्रियंका की फिल्म ‘पानी’ ने फिल्मफेयर मराठी अवार्ड्स 2025 में बाजी मार ली। उसने कई श्रेणियों में जीत दर्ज की। फिल्म की इस सफलता के बाद प्रिंयका ने पूरी टीम को बधाई देते हुए एक खास मैसेज शेयर किया। अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में बिजी प्रियंका ने जब ‘पानी’ की जीत की खबर सुनी, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वीडियो में प्रियंका ने कहा, “ये फिल्म हमारे दिल के बहुत करीब है। 'पानी' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक मिशन है। इतनी सारी ट्रॉफियां जीतना कितना अद्भुत है!” प्रियंका ने अपनी मां मधु और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की फोटो भी शेयर की, जिसमें वो अवार्ड्स के साथ पोज देते नजर आए।

कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, “इस टीम पर मुझे गर्व है, जिन्होंने बिना थके मेहनत की और ये कहानी हर दिल तक पहुंचाई। ये जीत पूरी तरह से आप सबकी है।” प्रियंका और उनकी मां ने इस फिल्म को पर्पल पीबल पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। ‘पानी’ को 18 कैटेगरी में नामांकन मिला। इसने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट लिरिक्स, बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल), बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर और बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर जैसी कैटेगरी में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

फिल्म के डायरेक्टर अदीनाथ एम कोठारे हैं। ‘पानी’ की कहानी महाराष्ट्र के एक सूखाग्रस्त गांव की सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें मुख्य किरदार हनुमंत केंद्रे के सफर को दिखाया गया है। फिल्म जल संरक्षण की गंभीरता को दर्शकों के सामने बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जबलपुर हादसा: बरगी डैम में क्रूज पलटने की पूरी कहानी, कप्तान ने बताई घटना की अंदरूनी सच्चाई
जबलपुर हादसा: बरगी डैम में क्रूज पलटने की पूरी कहानी, कप्तान ने बताई घटना की अंदरूनी सच्चाई
दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा लगाम, फीस वसूली को लेकर DoE ने जारी किए सख्त निर्देश
दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा लगाम, फीस वसूली को लेकर DoE ने जारी किए सख्त निर्देश
TMC को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, बंगाल काउंटिंग में केंद्रीय कर्मियों की तैनाती पर चुनाव आयोग का फैसला बरकरार
TMC को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, बंगाल काउंटिंग में केंद्रीय कर्मियों की तैनाती पर चुनाव आयोग का फैसला बरकरार
राजा रघुवंशी मर्डर केस: इंदौर शिफ्ट होने की तैयारी में सोनम, जमानत के बाद नई रणनीति पर चर्चा तेज
राजा रघुवंशी मर्डर केस: इंदौर शिफ्ट होने की तैयारी में सोनम, जमानत के बाद नई रणनीति पर चर्चा तेज
आपके फोन में अचानक बजा सायरन? घबराने की जरूरत नहीं, सरकार का आपदा अलर्ट सिस्टम टेस्ट हुआ सक्रिय
आपके फोन में अचानक बजा सायरन? घबराने की जरूरत नहीं, सरकार का आपदा अलर्ट सिस्टम टेस्ट हुआ सक्रिय
होर्मुज संकट के बीच LPG राहत की उम्मीद, 45 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर निकलने को तैयार सुपरटैंकर
होर्मुज संकट के बीच LPG राहत की उम्मीद, 45 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर निकलने को तैयार सुपरटैंकर
सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार से मुलाकात, बिहार की सियासत में कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज
सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार से मुलाकात, बिहार की सियासत में कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज
शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चार राशियों के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव
शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग, चार राशियों के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव
UP कोर्ट का बड़ा आदेश: 12 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को समन
UP कोर्ट का बड़ा आदेश: 12 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को समन
NEET UG 2026: परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में Google Maps पर निर्भर न रहें, NTA ने छात्रों को दी सख्त चेतावनी
NEET UG 2026: परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में Google Maps पर निर्भर न रहें, NTA ने छात्रों को दी सख्त चेतावनी
बोतल से आने लगी है बदबू? जानिए आसान सफाई का तरीका, कुछ ही मिनटों में फिर से चमक उठेगी बोतल
बोतल से आने लगी है बदबू? जानिए आसान सफाई का तरीका, कुछ ही मिनटों में फिर से चमक उठेगी बोतल
वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जेमिसन का जोश पड़ा भारी, BCCI ने लगाई फटकार, मिला डिमेरिट पॉइंट
वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जेमिसन का जोश पड़ा भारी, BCCI ने लगाई फटकार, मिला डिमेरिट पॉइंट
चाय पीने का सही समय क्या है? जानिए किस टाइम को कहा जाता है इसका ‘गोल्डन आवर’
चाय पीने का सही समय क्या है? जानिए किस टाइम को कहा जाता है इसका ‘गोल्डन आवर’
पीले दांतों से छुटकारा पाने का आसान घरेलू उपाय: मुस्कान को बनाएं और भी चमकदार
पीले दांतों से छुटकारा पाने का आसान घरेलू उपाय: मुस्कान को बनाएं और भी चमकदार