न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भाई की शादी के जश्न के लिए मुंबई पहुंचीं प्रियंका, ‘गजनी 2’ के लिए अल्लू और आमिर ने दिए संकेत

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बाद से अधिकतर समय अमेरिका में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Feb 2025 8:52:47

2 News : भाई की शादी के जश्न के लिए मुंबई पहुंचीं प्रियंका, ‘गजनी 2’ के लिए अल्लू और आमिर ने दिए संकेत

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बाद से अधिकतर समय अमेरिका में ही रहती हैं। प्रियंका के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट हैं। वह फिलहाल भारत में साउथ इंडियन एक्टर महेश बाबू के साथ अपनी आने वाली फिल्म SSMB29 पर काम कर रही हैं। बिजी शेड्यूल के बावजूद प्रियंका ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के जश्न में शामिल होने के लिए शूटिंग से कुछ समय के लिए छुट्टी ले ली है। उन्हें आज रविवार (2 फरवरी) को मुंबई लौटते समय एयरपोर्ट पर देखा गया।

पैप्स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में प्रियंका को एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय दूर से क्लिक किया गया। प्रियंका ने एक प्यारी सी मुस्कान के साथ पैप्स का अभिवादन किया और उनके लिए पोज दिया। वह बहुत खुश दिखीं और जाने से पहले उन्होंने फोटोग्राफर्स की ओर हाथ हिलाया। प्रियंका ऑल-व्हाइट आउटफिट में कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने मैचिंग शॉर्ट्स के साथ एक सफेद ब्रालेट और उसके ऊपर एक श्रग चुना।

प्रियंका ने पिछले साल अगस्त में मुंबई में भाई के हस्ताक्षर और रिंग सेरेमनी की फोटो और वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था कि हमारे पिता के जन्मदिन पर और उनके माता-पिता, दोस्तों और परिवारों के आशीर्वाद से, दोनों ने आज ये कर ही लिया। बता दें SSMB29 को ‘बाहुबली’ फेम एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं।

यह फिल्म प्रियंका, महेश व राजामौली के बीच पहली बार कोलैब करने वाली है। अप्रैल में इसका प्रोडक्शन शुरू होने वाला है और 2026 के आखिर तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म के साथ प्रियंका भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ थी, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी।

2 News : भाई की शादी के जश्न के लिए मुंबई पहुंचीं प्रियंका, ‘गजनी 2’ के लिए अल्लू और आमिर ने दिए संकेत

‘थंडेल’ के ट्रेलर लॉन्च इंवेट पर पहुंचे थे अल्लू अरविंद और आमिर खान

हाल ही में ‘गजनी’ के प्रोड्यूसर व एक्टर अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद मुंबई मंे नाग चैतन्या की फिल्म ‘थंडेल’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। वहां उन्होंने बताया कि वे 1000 करोड़ की फिल्म बनाना चाहते हैं। अल्लू ने कहा कि मैं आमिर खान के साथ 1000 करोड की फिल्म बनाना चाहता हूं। शायद वो फिल्म ‘गजनी 2’ हो। इस पर वहीं पर मौजूद आमिर ने कहा कि ‘गजनी 2’ के बारे में इंटरनेट पर बहुत कुछ कहा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि अल्लू अरविंद तमिल और हिंदी दोनों में सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्या 'गजनी 2' के तमिल वर्जन में मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि आमिर को हिंदी वर्जन के लिए चुना जाएगा। फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें साल 2008 में आमिर की फिल्म ‘गजनी’ आई थी। इसे एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया था।

‘गजनी’ उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसके कुछ सीन अब मीम के रूप में सामने आते हैं। इसकी रिलीज के बाद से दर्शक दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले एक्टर सूर्या ने भी इस फिल्म के बारे में बताया था। बता दें आमिर अभी ‘सितारे जमीन पर’ की शूटिंग कर रहे हैं। ये उनकी ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है। इसमें आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका; एयरपोर्ट समेत कई इमारतें क्षतिग्रस्त
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा, बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाय सिया ने क्यों चुना खौफनाक रास्ता
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
भूकंप के तेज झटकों से कांपा वेनेजुएला, इमारतें हुईं जमींदोज; सामने आए तबाही के वीडियो
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
Re-NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जल्द जारी हो सकती है Answer Key
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर, मैटरनिटी ब्रेक का किया ऐलान; बोलीं- 'ब्रेक के बाद फिर करूंगी वापसी'
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर थाईलैंड पहुंचे सोनाक्षी और जहीर, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
जिम के बिना भी घट सकता है 10 किलो तक वजन, फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किए 11 आसान फॉर्मूले
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
'मा इंति बंगारम' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 6 दिनों में बजट से ज्यादा की कमाई, सामंथा की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाविकास अघाड़ी की बैठक से 23 विधायक रहे नदारद, शरद पवार की गैरमौजूदगी पर छलका उद्धव ठाकरे का दर्द
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
महाकाल मंदिर में दान का टूटा हर रिकॉर्ड, करोड़ों रुपये के साथ सोने-चांदी का भी लगा अंबार
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
'घिस घिस' गाने की शूटिंग के दौरान बुखार से तप रहे थे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह बोलीं- काम के प्रति ऐसा जुनून कम देखने को मिलता है
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?
घर के भीतर मिलीं तीन लाशें, क्या आर्थिक तंगी ने मां को उठाने पर मजबूर किया यह खौफनाक कदम?