न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पति और बेटी के साथ इस अंदाज में दिखीं प्रियंका, बॉडी शेमिंग पर इस एक्ट्रेस ने लगाई ट्रोल्स को फटकार

बॉलीवुड से हॉलीवुड की ओर रुख करने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 02 Aug 2023 11:09:27

पति और बेटी के साथ इस अंदाज में दिखीं प्रियंका, बॉडी शेमिंग पर इस एक्ट्रेस ने लगाई ट्रोल्स को फटकार

बॉलीवुड से हॉलीवुड की ओर रुख करने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अपने फैंस के लिए पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ आए दिन सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। अब प्रियंका और निक ने कुछ खूबसूरत फोटो शेयर की हैं। निक ने मंगलवार (1 अगस्त) को जुलाई की यादगार फोटो शेयर कीं और इसे एक 'फिल्म' बताया।

उन्होंने प्रियंका के साथ खुशी के पलों की झलकियां पोस्ट कीं, जो स्विमसूट में उनके साथ पोज देते हुए बेहद प्यारी लग रही थीं। दूसरी फोटो में निक बेटी को गोद में लिए दिखे, जब वह बेबी पूल में आनंद ले रही थी। बच्ची व्हाइट शर्ट और रंगीन टोपी पहने बेहद क्यूट लग रही हैं। निक ने समुद्र तट से एक और फोटो पोस्ट की। इसमें प्रियंका ने रेड रफल्ड स्विमसूट पहना है। वह बेटी के साथ लहरों के बीच लेटी हुई हैं।

एक फोटो में निक व प्रियंका सेल्फी लेते दिख रहे हैं। प्रियंका ने आज बुधवार (2 अगस्त) को बेटी के साथ दो फोटो शेयर कीं। इनमें वह अमेरिका की सड़कों पर खड़ी होकर बेटी को सुपरमून दिखा रही हैं। दोनों व्हाइट आउटफिट में हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ''सुपरमून देख रही हूं।''

priyanka chopra,nick jonas,vahbiz dorabjee,malti,actress priyanka chopra,bahu hamari rajinikanth

वाहबिज दोराबजी ने शेयर किया था बार्बी ट्रेंड वाला वीडियो, यूजर्स ने किया ट्रोल

वाहबिज दोराबजी टीवी का फेमस चेहरा हैं। वाहबिज को ‘प्यार की ये एक कहानी’, ‘बहू हमारी रजनीकांत’ जैसे टीवी शो से फैंस का खूब प्यार मिला है। वाहबिज को फैशनेबल आउटिंग के लिए जाना जाता है। वाहबिज ने हाल ही में लेटेस्ट बार्बी ट्रेंड पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। वाहबिज ने अब ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

दरअसल वाहबिज ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो अपलोड किया था जिसमें उन्होंने बार्बी लुक फ्लॉन्ट किया था। उन्होंने फ्लोरल आउटफिट पहना था। कुछ नेटिजंस को ये पसंद नहीं आया। यहां तक कि कुछ ने तो वाहबिज की बॉडी शेमिंग भी की। इससे आहत वाहबिज ने ट्रोल्स की क्लास लगाते हुए लिखा, “मैं अपनी बार्बी वीडियो पर भद्दे कमेंट्स् देखकर दुखी हूं।

कुछ लोग लिख रहे हैं बार्बी नहीं.. ये भैंस है। पहली बार देखी ऐसी बार्बी और भी बहुत कुछ। ये बहुत शर्मनाक है कि आज लड़कियां समाज की सोच के मुताबिक चल रही हैं लेकिन वक्त अब बदल रहा है और मैं स्टीरियोटाइप्स को फॉलो करने से इंकार करती हूं। मैं उन सब लड़कियों के लिए स्टैंड ले रही हूं जो खुद के लिए स्टैंड नहीं लेती हैं।

बदलते वक्त के साथ उन्हें भी चेंज होना चाहिए। हमें आंकने की बजाय..अपने उथले कैरेक्टर पर विचार करें और एक बेहतर इंसान बनने पर फोकस करें। अब समय आ गया है कि समाज धारणा बदल दे और टॉक्सिक ब्यूटी स्टैंडर्ड से छुटकारा पा ले।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका