न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाई सिद्धार्थ की संगीत सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जीता सबका दिल, फोटो और वीडियो हो रहे वायरल

मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय के प्री-वेडिंग फंक्शन का लुत्फ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Feb 2025 11:19:00

भाई सिद्धार्थ की संगीत सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जीता सबका दिल, फोटो और वीडियो हो रहे वायरल

मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय के प्री-वेडिंग फंक्शन का लुत्फ उठा रही हैं। मेहंदी और हल्दी की रस्म के बाद हाल ही में संगीत सेरेमनी आयोजित की गई। इसमें प्रियंका के पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी को खुश कर दिया। निक अपनी फैमिली के साथ पहुंचे। प्रियंका को अपने पति और सास-ससुर के साथ पोज देते हुए देखा गया। सेरेमनी से सामने आया प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर कपल का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दोनों अपनी कार से उतरकर संगीत सेरेमनी वेन्यू की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। सेरेमनी में शामिल होने से पहले कपल ने मीडिया को जमकर पोज दिए। इस दौरान उन्होंने होने वाले दूल्हे-दुल्हन और अपने पैरेंट्स के साथ भी फोटो खिंचवाई। कपल ने नेवी ब्लू कलर की ड्रेस में ट्विनिंग की। ग्लिटरिंग लहंगे में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वेलवेट सूट में निक भी किसी से कम नहीं लगे। दोनों ने एक साथ परफॉर्म किया। निक ने गाना गाया, जबकि प्रियंका डांस करती दिखीं।

निक ने अपने पिता के साथ भी परफॉर्म किया। इस दौरान 'तू मान मेरी जान' जैसे कई गाने गाए। प्रियंका ने अपनी होने वाली भाभी के साथ स्टेज शेयर किया। प्रियंका की सास डेनिस जोनस भी लाइमलाइट चुराती नजर आईं। उनको देखने के बाद फैंस और बाकी यूजर्स का यही कहना है कि प्रियंका की सास खूबसूरती के मामले में उनको भी टक्कर दे रही हैं।

डेनिस ऑफ-शोल्डर ग्रे गाउन में सबका ध्यान खींच रही थीं। बता दें प्रियंका मुंबई आने से पहले हैदराबाद में एसएस राजामौली की फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं। साउथ की इस फिल्म के साथ प्रियंका करीब 6 साल बाद भारतीय फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। उनकी पिछली फिल्म साल 2019 में आई ‘द स्काई इज पिंक’ थी।

सिद्धार्थ की इससे पहले दो बार हो चुकी सगाई, होने वाली दुल्हनिया नीलम हैं एक्ट्रेस

बता दें प्रियंका की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ज्यादातर तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। नीलम पिछले 9 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह 30 साल की हैं, जबकि सिद्धार्थ 35 साल के हैं। दोनों के बीच मजबूत बॉन्डिंग है और वे काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। पिछले साल दोनों की सगाई हुई थी, जिसकी फोटो-वीडियो भी काफी वायरल हुए थे।

उल्लेखनीय है कि नीलम से पहले सिद्धार्थ की दो बार शादी होते-होते रह गई। वे अपनी शादी को लेकर कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। साल 2014 में सिद्धार्थ ने कनिका माथुर से सगाई की थी, लेकिन किन्हीं कारणों से शादी नहीं हो पाई। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने इशिता कुमार के साथ सगाई की। शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं मगर आखिरी वक्त पर ये रिश्ता भी टूट गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा