न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : निक के साथ प्रियंका का लिपलॉक वीडियो वायरल, आशीष ने एली के साथ वीडियो शेयर कर लिखी यह बात

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Jul 2025 1:15:55

2 News : निक के साथ प्रियंका का लिपलॉक वीडियो वायरल, आशीष ने एली के साथ वीडियो शेयर कर लिखी यह बात

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अपने चाहने वालों के लिए खुद से जुड़ी प्यारी-प्यारी तस्वीरें और वीडियो करती रहती हैं। इनमें आम तौर पर प्रियंका के साथ उनके अमेरिकी सिंगर पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी की झलकियां देखने को मिलती हैं। अब कपल ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इसमें उनके वेकेशन की झलक देखने को मिल रही है।

वे बिजी शेड्यूल से फ्री होकर क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वीडियो में दोनों का लव, रोमांस और मस्ती दिख रही है। निक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इसमें निक समंदर किनारे चिल करते नजर आ रहे हैं जहां प्रियंका के बिना उन्हें अकेलापन लग रहा है। इसके बाद प्रियंका के आते ही माहौल बदल जाता है। निक के चेहरे पर मुस्कान लौट आती है और वे रोमांटिक हो जाते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल साझा करते हैं और लिपलॉक मोमेंट भी कैमरे में कैद होता है।

निक ने कैप्शन में लिखा, “मैं खो नहीं सकता।” इस दौरान प्रियंका ब्लू कलर की रिवीलिंग ड्रेस में स्टनिंग लग रही हैं। ये पहली बार नहीं है जब कपल के बीच कुछ ऐसा देखा गया हो। दोनों अक्सर प्यार लुटाते दिखते हैं। प्रियंका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो पिछले दिनों उनकी मूवी 'हेड ऑफ स्टेट' रिलीज हुई थी। इसमें प्रियंका के साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में प्रियंका ने हर किसी का दिल जीत लिया। प्रियंका अब दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म में महेश बाबू के साथ दिखेंगी। वह लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

जोरों पर है आशीष चंचलानी और एली अवराम के अफेयर की खबरें

यूट्यूबर आशीष चंचलानी और एक्ट्रेस एली अवराम इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आशीष ने शनिवार को एली के साथ रोमांटिक पोस्ट से सभी को चौंका दिया था। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। आशीष ने बुधवार (16 जुलाई) को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, “आखिरकार हम आपको बताने का इंतजार कर रहे थे।” क्लिप में आशीष और एली स्टाइलिश क्रीम कलर की विंटर आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में आशीष पूछते हैं, “सब कुछ ठीक है मैम?” इसके बाद आशीष कहते हैं, “मैं आशीष आपका स्पॉटबॉय। अगर आपको किसी चीज की जरूरत हो, तो मुझे बता देना।” यह पोस्ट सामने आते ही फैंस एक्टिव हो गए और उन्होंने जमकर कमेंट किए। एक ने लिखा, “भैया भाभी”, दूसरे ने लिखा, “प्यारी जोड़ी।” तीसरे को लगा कि कपल शायद किसी गाने का प्रमोशन कर रहा है तो उसने पूछ डाला कि अब बता दो गाने का नाम? इससे पहले आशीष ने चार दिन पहले जो तस्वीर शेयर की थी उसमें वे एली को गोद में उठाए दिखे। एली ने हाथ में फूल लिया था। दोनों मुस्कुरा रहे थे।

आशीष ने कैप्शन में लिखा था, “फाइनली।” बता दें आशीष और एली की डेटिंग को लेकर इस साल की शुरुआत में अफवाहें फैली थी। दोनों को फरवरी में आयोजित एले लिस्ट 2025 इवेंट में साथ देखा गया था। एली के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह कुछ समय पहले फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नजर आई थीं। इससे पहले वह साल 2023 में ‘गणपथ’ और साल 2022 में ‘गुडबॉय’ का हिस्सा थीं। दूसरी ओर आशीष जल्द ही सुपरनेचुरल थ्रिलर ‘एकाकी’ के साथ डायरेक्शन की पारी शुरू करने जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक