न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका ने इंस्टाग्राम से इसलिए हटाया था जोनास सरनेम, ‘बड़े अच्छे लगते हैं-2’ फेम नकुल मेहता हुए कोरोना संक्रमित

लंबे समय तक बॉलीवुड में धूम मचाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपना लोहा मनवाने में लगी हुई हैं। प्रियंका ने जबसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 3:10:41

प्रियंका ने इंस्टाग्राम से इसलिए हटाया था जोनास सरनेम, ‘बड़े अच्छे लगते हैं-2’ फेम नकुल मेहता हुए कोरोना संक्रमित

लंबे समय तक बॉलीवुड में धूम मचाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों हॉलीवुड में अपना लोहा मनवाने में लगी हुई हैं। प्रियंका ने जबसे निक जोनास के साथ शादी की है तब से वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चाओं में रहती हैं। अब प्रियंका ने पिछले दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपने नाम में से जोनस सरनेम हटाने का कारण बताया है। प्रियंका के सरनेम हटाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इसे अफवाह करार दे दिया था।

प्रियंका ने अपनी फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ के प्रमोशन के दौरान टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि मैं इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक ही यूजरनेम रखना चाहती थीं, इसलिए मैंने दोनों ही हैंडल से जोनस सरनेम को हटा दिया। मुझे मजा आ रहा था कि कैसे लोग छोटी सी बात को इतना बड़ा कर देते हैं। ये सोशल मीडिया है यार तो चिल रहें आप सभी।

प्रियंका और निक की शादी 1 दिसंबर 2018 को हुई थी। प्रियंका का ज्यादातर समय लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में ही बीतता है। गौरतलब है कि द मैट्रिक्स रिसरेक्शन 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में प्रियंका ने सती का किरदार निभाया है। फिल्म मूल रूप से वर्ष 2003 में द मैट्रिक्स रिवॉल्यूशन में एक बच्चे के ऊपर फीचर की गई थी।

priyanka chopra,nick jonas,nakul mehta,bade achche lagte hain serial,bollywood news in hindi

नकुल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर बताया हेल्थ अपडेट

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं-2' फेम अभिनेता नकुल मेहता कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। नकुल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। इसके साथ ही उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट भी दिया। नकुल ने एक पोस्ट के द्वारा अपने स्वास्थ्य के बारे में बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की, जिनमें वे बता रहे हैं कि वे कोरोना को कैसे मात दे रहे हैं। नकुल ने इसके साथ ही लिखा, 'चूंकि आपका लड़का आज अपने मन में कम धूमिल महसूस करता है, एक जल्दी से हेल्थ अपडेट दे रहा है वास्तव में जिसके बारे में किसी ने नहीं पूछा है।'

नकुल ने बताया कि वे नेटफ्लिक्स पर सीरीज देख रहे हैं और अली सेठी की आवाज में गाने सुन रहे हैं और गर्म खाना खा रहे हैं। नकुल की इस पोस्ट के बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बता दें नकुल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के दूसरे सीजन में राम कपूर का किरदार निभाते दिख रहे हैं। इसके अलावा वे 'इश्कबाज' व ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा’ में नजर आ चुके हैं। नकुल इसी साल बेटे के पिता बने हैं। उनके दो महीने के बेटे सूफी की सर्जरी भी हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो