न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख की फिल्म में प्रियामणि लगाएंगी तड़का! ‘ऊंचाई’ में हुई परिणीति की एंट्री और गौतम-पंखुड़ी…

बॉलीवुड के किंग माने जाने वाले शाहरुख खान की अगली फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। वे अपने पसंदीदा हीरो को बड़े पर्दे पर देखने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Sep 2021 2:14:40

शाहरुख की फिल्म में प्रियामणि लगाएंगी तड़का! ‘ऊंचाई’ में हुई परिणीति की एंट्री और गौतम-पंखुड़ी…

बॉलीवुड के किंग माने जाने वाले शाहरुख खान की अगली फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। वे अपने पसंदीदा हीरो को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। दरअसल पिछले कुछ सालों से शाहरुख ने बहुत कम फिल्में करनी शुरू कर दी है। इस बीच शाहरुख को चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। शाहरुख और नयनतारा की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शनिवार से पुणे में शुरु हो गई है।

बताया जा रहा है कि इसमें साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रियामणि भी नजर आएंगी। शाहरुख और प्रियामणि ने साल 2013 में आई 'चेन्नई एक्सप्रेस' में पहली बार साथ काम किया था। प्रियामणि पुणे पहुंच चुकी हैं। फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। इसमें सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर के भी मुख्य रोल होंगे। एटली डायरेक्टोरियल का निर्माण शाहरुख के बैनर 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' द्वारा किया जा रहा है।

priyamani,shahrukh khan,nayantara,chennai express,parineeti chopra,unchai,amitabh bachchan,gautam rode,pankhuri,bollywood news in hindi

'ऊंचाई' में अमिताभ बच्चन के साथ काम का अनुभव लेंगी परिणीति!

अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) को होस्ट कर खूब वाहवाही लूट रहे हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म चेहरे रिलीज हुई थी, जिसमें इमरान हाशमी भी नजर आ थे। अब अमिताभ डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी मुख्य भूमिका है। अब फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है।

'ऊंचाई' में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की भी एंट्री हो गई है। उनका महत्वपूर्ण रोल होगा। फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार अमिताभ, अनुपम, बोमन दोस्तों की भूमिका में दिखाई देंगे। कहानी खुद सूरज ने लिखी है। शूटिंग नेपाल के खूबसूरत लोकेशंस पर होगी। राजश्री प्रोडक्शंस वेंचर 5 अक्टूबर को काठमांडू घाटी में शूटिंग शुरू करने वाला है।

priyamani,shahrukh khan,nayantara,chennai express,parineeti chopra,unchai,amitabh bachchan,gautam rode,pankhuri,bollywood news in hindi

गौतम और पंखुड़ी के म्यूजिक वीडियो का पोस्टर जारी

वर्ष 2018 में शादी करने के बाद से ही गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी रोड़े के फैंस उन्हें ऑनस्क्रीन एक साथ देखने के लिए उत्सुक थे। यह इंतजार खत्म होने को है। गौतम-पंखुड़ी 'सुन ले जरा' रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। दुनिया की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगहों में से एक कश्मीर की वादियों में इसे शूट किया गया है। इसका पोस्टर रिलीज हो गया है। गौतम ने कहा कि पंखुड़ी के साथ काम करना हमेशा ही दिलचस्प होता है।

इस ट्रैक पर भी उनके साथ मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। हमारे फैंस और चाहने वाले एक लम्बे अरसे से हमें ऑनस्क्रीन एक साथ देखने के लिए उत्सुक थे और यह गाना इसका सबसे अच्छा मौका है। पंखुड़ी ने कहा कि यह पहली बार है जब हमने शादी के बाद एक साथ काम किया है, वह भी कश्मीर की खूबसूरत वादियों में। यह गाना सोमवार (6 सितंबर) को रिलीज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर