न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ट्रॉलर्स से ऐसे निपटती हैं प्रियामणि, इसलिए रहती हैं निशाने पर, इस फिल्म से पूजा का फर्स्ट लुक आउट

‘जवान’ फेम एक्ट्रेस प्रियामणि ने जब अपने बॉयफ्रेंड मुस्तफा राज के साथ इंटरफेथ शादी की तो उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा। प्रियामणि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Feb 2025 1:44:50

2 News : ट्रॉलर्स से ऐसे निपटती हैं प्रियामणि, इसलिए रहती हैं निशाने पर, इस फिल्म से पूजा का फर्स्ट लुक आउट

‘जवान’ फेम एक्ट्रेस प्रियामणि ने जब अपने बॉयफ्रेंड मुस्तफा राज के साथ इंटरफेथ शादी की तो उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा। प्रियामणि को सोशल मीडिया यूजर्स ने जबरदस्त तरीके से ट्रॉल किया। धर्म अलग-अलग होने से उन्हें खूब घेरा गया। यहां तक कि उनके बच्चे भी लोगों की नफरत के शिकार हुए। प्रियामणि इस बात से काफी परेशान हुईं। अब प्रियामणि ने बताया है कि इस नेगेटिविटी से डील करने के लिए उन्होंने खुद को कैसे समझाया था।

प्रियामणि ने फिल्मफेयर के साथ बातचीत में कहा कि जब मैंने अपनी सगाई की घोषणा की, मैं बस उन लोगों के साथ यह खुशी शेयर करना चाहती थी जिन्हें मैं समझती थी कि दिल से मेरी परवाह करते हैं। हालांकि मुझे पता नहीं क्यों बिना वजह की नफरत शुरू हो गई और लव जिहाद के आरोप लगने लगे। लोग यहां तक बोलने लगे कि कल को जब हमारे बच्चे होंगे तो वे ISIS जॉइन कर लेंगे। इन सारे कमेंट्स का मेरी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ने लगा। मैं जानती हूं कि मैं मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से हूं तो आप जो चाहे बोल सकते हो।

लेकिन आप उस इंसान पर अटैक क्यों कर रहे हैं जिसका इन चीजों से लेना-देना ही नहीं है। आप उस शख्स को भी नहीं जानते। 2-3 दिन मैं बहुत परेशान रही, मुझे बहुत सारे मैसेज आते रहे। यहां तक कि आज भी अगर मैं उनके साथ कुछ पोस्ट करती हूं तो 10 में से 9 कमेंट्स धर्म या हमारी जाति पर आते हैं। मैंने समझ लिया कि ऐसे लोगों को तवज्जो देने का कोई फायदा नहीं। वे बस इस उम्मीद में कमेंट करते हैं कि उनको जवाब मिलेगा।

'द फैमिली मैन' में मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार निभाने वाली प्रियामणि ने साल 2017 में शादी की थी। प्रियामणि कर्नाटक की अय्यर ब्राह्मण फैमिली से आती हैं। उनके पिता बिजनेसमैन हैं तो मां जानी मानी बैंकर हैं। प्रियामणि के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही मलयालम थ्रिलर ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ में नजर आई थीं। इससे पहले वह हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ और ‘मैदान’ का हिस्सा भी रही हैं।

priyamani,actress priyamani,priyamani troll,mustafa raj,priyamani mustafa raj,priyamani marriage,pooja hegde,actress pooja hegde,coolie movie,rajinikanth

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में नजर आएंगी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े

साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस एक्शन थ्रिलर को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। आज गुरुवार (27 फरवरी) को मेकर्स ने फिल्म से एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का फर्स्ट लुक जारी किया है। यह सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। सन पिक्चर्स ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पूजा की झलक दिखाई। इसमें पूजा फिल्म में अपनी भूमिका का खुलासा करती नजर आ रही हैं।

मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “हां, आपने सही अनुमान लगाया। कुली के सेट पर पूजा हेगड़े। पोस्टर में पूजा को हॉट रेड कलर के कटआउट गाउन में देखा जा सकता है। खुले बाल और बड़े से इयररिंग्स में पूजा काफी आकर्षक लग रही हैं। उनके इस लुक पर हर कोई फिदा हुए जा रहा है। पूजा किसी स्पेशल सॉन्ग पर परफॉर्म कर सकती हैं। इससे पहले मेकर्स ने रजनीकांत के बर्थडे पर फिल्म से नए गाने ‘चिकिटू’ का प्रोमो जारी किया था।

'कुली' की शूटिंग भारत के कई खूबसूरत शहरों में हुई है। 'कुली' एक एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म है जो सोने की तस्करी करने वाले माफिया पर केंद्रित है। फिल्म में रजनीकांत व पूजा के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र, सत्यराज, सौबिन शाहिर, संदीप किशन और रेबा मोनिका जॉन जैसे कलाकार भी हैं। इसमें आमिर खान का कैमियो हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ