न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तारक... की ‘रीटा रिपोर्टर’ ने एनिवर्सरी को यूं बनाया खास, सिद्धार्थ शादी में थिरके, स्मृति की फोटो वायरल

सब टीवी पर 13 साल से भी ज्यादा समय से टेलीकास्ट हो रहे तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) की लोकप्रियता कभी कम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 7:15:48

तारक... की ‘रीटा रिपोर्टर’ ने एनिवर्सरी को यूं बनाया खास, सिद्धार्थ शादी में थिरके, स्मृति की फोटो वायरल

सब टीवी पर 13 साल से भी ज्यादा समय से टेलीकास्ट हो रहे तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) की लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई। इसका हर किरदार शानदार होता है। आज हम बात कर रहे हैं इसमें रीटा रिपोर्टर की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस प्रिया आहूजा राजदा की। प्रिया ने शुक्रवार (19 नवंबर) को अपनी शादी की 10वीं सालगिरह को खास अंदाज में मनाया। उन्होंने पति मालव राजदा संग शादी की कसमों को दोबारा याद किया। हल्दी और मेहंदी समारोह में कपल तारक... की कास्ट के साथ जमकर मस्ती करता हुआ दिखा। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मालव ने कहा कि हमारी शादी की कसमों को दोबारा याद करने के दौरान अच्छी बात यह है कि हमारा बेटा अरदास इसका हिस्सा बना। फंक्शन में सोनू (निधि भानुशाली), अंजलि (सुनयना फौजदार), सोनू (पलक सिडवानी) और गोली (कुश शाह) ने एक साथ अच्छा समय बिताया। उन्हें मेहंदी डिजाइन और सेल्फी क्लिक करते हुए देखा गया। प्रिया ने एक हाथ में दूल्हे का टैटू बनवाया तो दूसरी ओर दुल्हन की डिजाइन बनवाई। कपल ने पहले विदेश जाने की योजना बनाई थी, लेकिन यात्रा प्रतिबंधों के कारण मुंबई में ही दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला किया।

priya ahuja,siddharth malhotra,smriti irani,malav rajda,kyonki saas bhi kabhi bahu thi,bollywood news in hindi

दिल्ली में चचेरे भाई की शादी में सिद्धार्थ ने किया खूब डांस

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा शुक्रवार को दिल्ली में अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल हुए। सिद्धार्थ का लुक और डांस दोनों ही छाया रहा। फंक्शन में सिद्धार्थ काली शेरवानी पहनकर पहुंचे। साथ ही उन्होंने महरून पगड़ी पहनी हुई थी। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर इस लुक की फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दिल्ली की शादी'। सिद्धार्थ फंक्शन में फिल्मी गानों पर थिरकते हुए नजर आए।

सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे अलग-अलग गानों पर डांस कर रहे हैं। एक वीडियो में सिद्धार्थ 'शेरशाह' के गाने 'रांझा' पर थिरक रहे हैं। दूसरे वीडियो में सिद्धार्थ 'बधाई हो' फिल्म के गाने 'मोरनी' की धुन पर डांस कर रहे हैं। डांस स्टेज हो या फिर फोटो सेशन का मंच, सभी जगह सिद्धार्थ की डिमांड देखी गई। सिद्धार्थ ने कजन ब्रदर के ज्यादातर मेहमानों के साथ फोटो क्लिक कराई।

priya ahuja,siddharth malhotra,smriti irani,malav rajda,kyonki saas bhi kabhi bahu thi,bollywood news in hindi

स्मृति का गजब बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, काफी वेट किया लूज

अभिनेत्री से केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय करने वालीं स्मृति ईरानी की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। स्मृति ने ये तस्वीरें खुद पोस्ट की हैं। इनमें उनका गजब बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिख रहा है। स्मृति ने काफी वेट लूज किया है। स्मृति ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उसमें उनका साइड पोज दिख रहा है। वे पेड़ के पास खड़ी हैं और फूलों की तरफ देख उन्हें निहार रही हैं। स्मृति ने कैप्शन लिखा-‘जो पहुंच के पार है, वहीं पर बहार है… फूल न तोड़ें।’

बता दें कि स्मृति को सबसे पहले एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी वीरानी के रोल से पहचान मिली थी। कुछ ही समय बाद स्मृति ने राजनीति में एंट्री कर ली थी और साल 2003 में उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली। साल 2014 में चुनाव हारने के बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उन्हीं के गढ़ अमेठी में हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर