न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMKOC : ‘रीटा रिपोर्टर’ ने परेशान होकर छोड़ दिया शो, गुटखा खाने के सवाल पर ‘चंपक चाचा’ बोले...

सब टीवी पर प्रसारित होने वाला फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) करीब 15 साल से धूम मचा रहा है। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jul 2023 6:21:02

TMKOC : ‘रीटा रिपोर्टर’ ने परेशान होकर छोड़ दिया शो, गुटखा खाने के सवाल पर ‘चंपक चाचा’ बोले...

सब टीवी पर प्रसारित होने वाला फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) करीब 15 साल से धूम मचा रहा है। हालांकि इस दौरान इसके कई कलाकार शो से अलग हो गए या फिर कुछ ने दुनिया छोड़ दी। अब रीटा रिपोर्टर का मजेदार रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस प्रिया आहूजा ने शो से ऑफिशियली रिजाइन कर दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के हिसाब से प्रिया ने कहा कि 8 महीने हो गए हैं और मेकर्स ने मुझे न तो बुलाया और न ही ये सूचित किया कि मैं शो का हिस्सा हूं या नहीं।

मैंने असित मोदी और ऑपरेशन हेड सोहिल रमानी से उनके प्लान के बारे में पूछने के लिए संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मेरे मैसेज का जवाब तक नहीं दिया। लंबे समय से मेकर्स न तो मुझे शो में वापस बुला रहे थे और न ही मुझे सूचित कर रहे थे कि मैं अब शो का पार्ट हूं या नहीं इसीलिए मुझे इस्तीफा देना पड़ा। प्रिया ने कहा कि इसने मेरे करिअर को प्रभावित करना शुरू कर दिया था। सभी को यही पता था कि मैं अभी भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का हिस्सा हूं। मुझे हर मैं जिन भी कास्टिंग एजेंट और प्रोड्यूसर से मिलती हूं उन्हें बताना पड़ता था कि मैं किसी एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रेक्ट में नहीं हूं और मैं बाकियों के साथ भी काम कर सकती हूं।

मुझे पता है कि बाहर बहुत सारे मौके थे जिन्हें मैंने खो दिया क्योंकि मेकर्स उन लोगों के साथ काम करना अवॉइड करते हैं जो किसी और शो के लिए कमिटेड हों। इसीलिए अब मैंने ऑफिशियली रिजाइन कर दिया। मैं अब शो का हिस्सा नहीं हूं। उन्होंने इसका भी रिप्लाई नहीं किया। मुझे लगता है कि वे इंतजार कर रहे थे कि मैं थक-हार के ऐसा कोई कदम उठाऊं। मुझे पता है कि अब वो दो दिन के अंदर किसी और एक्टर को इस रोल के लिए ले आएंगे।

priya ahuja,rita reporter,taarak mehta ka ooltah chashmah,amit bhatt,bapuji,champak chacha,asit modi

अमित भट्‌ट उर्फ चंपक चाचा को मिल रही है ये सलाह

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में हर करेक्टर को खूब प्यार मिलता है। ‘जेठालाल’ के पिता ‘चंपक चाचा’ का किरदार निभाने वाले अमित भट्‌ट भी फैंस का खूब मनोरंजन करते हैं। उनका अंदाज हर किसी को गुदगुदा देता है। हाल ही में अमित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिस पर एक यूजर ने उनसे बड़ा अजीब सा सवाल किया। यूजर ने लिखा, "क्या आप गुटखा खाते हैं?" इसके जवाब में अमित ने लिखा, 'हां।' ‘बापूजी’ का ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

इसके बाद एक यूजर ने लिखा कि 'ये सब इतने नेगेटिव कमेंट क्यों कर रहे हैं?' इसका जवाब देते हुए अमित ने लिखा, "और कुछ काम नहीं है... फ्री हैं।" हालांकि वायरल होने के बाद एक्टर ने कमेंट डिलीट कर दिया। वैसे ‘चंपक चाचा’ के गुटखा खाने की बात स्वीकारने के बाद हर कोई उन्हें सलाह देता नजर आ रहा है। कुछ लोग उन्हें गुटखा छोड़ने के लिए कह रहे हैं तो कोई दांतो का इलाज़ करवाने की सलाह देता नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश